News DESK: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (जिसे पहले Twitter के नाम से जाना जाता था) भारत में तकनीकी दिक्कतों का सामना कर रहा है. Downdetector के मुताबिक, बड़ी संख्या में यूजर्स ने शिकायत की है कि वे प्लेटफॉर्म पर फीड्स और शेयर किए गए लिंक सही से एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर आ रही तकनीकी दिक्कतें लगातार बढ़ती नजर आईं. Downdetector के डेटा के अनुसार, रात करीब 8:17 बजे तक देशभर में 1,200 से अधिक आउटेज रिपोर्ट दर्ज की जा चुकी थीं.


इसके बाद समस्या और तेजी से बढ़ी और रात 8:30 बजे IST तक 4,500 से ज्यादा यूजर्स ने प्लेटफॉर्म डाउन होने की शिकायत दर्ज कर दी. इससे साफ है कि बड़ी संख्या में लोग फीड्स देखने और लिंक एक्सेस करने में परेशानी झेल रहे थे, जो एक बड़े स्तर की सर्विस बाधा की ओर इशारा करता है.
भारत में X (पूर्व में Twitter) की सेवाएं प्रभावित नजर आ रही हैं. देशभर में हजारों यूजर्स ने शिकायत की है कि वे प्लेटफॉर्म का सही तरह से इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं. यूजर्स के मुताबिक, नोटिफिकेशन और अलर्ट्स तो मिल रहे हैं, लेकिन फीड रिफ्रेश नहीं हो रही है. ऐसे में लोग नई पोस्ट्स देखने और प्लेटफॉर्म पर एक्टिव रहने में दिक्कत का सामना कर रहे हैं.
X पर समस्या के दौरान यूजर्स को बार-बार एरर मैसेज का सामना करना पड़ा. फीड रिफ्रेश करने पर स्क्रीन पर “Something went wrong, try again” जैसा मैसेज दिखाई दे रहा था. वहीं मोबाइल ऐप पर भी दिक्कत जारी रही, जहां कई यूजर्स को “इस समय पोस्ट्स लोड नहीं हो पा रहे हैं, कृपया बाद में कोशिश करें” का नोटिफिकेशन मिल रहा था.
Downdetector के अनुसार, यह परेशानी सिर्फ भारत तक सीमित नहीं रही. United States में भी बड़ी संख्या में आउटेज रिपोर्ट सामने आई हैं, जहां पिछले करीब 30 मिनट में 14,000 से ज्यादा यूजर्स ने समस्या दर्ज कराई. इससे साफ है कि यह एक ग्लोबल स्तर की तकनीकी दिक्कत हो सकती है.

