परीक्षा के डर से घर में ही लापता हुई छात्रा, चतरा में 6 घंटे तक चला हाई-वोल्टेज ड्रामा, पुलिस भी रही हलकान.

चतरा: जिले के पिपरवार थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक 12 वर्षीय बालिका के रहस्यमय ढंग से लापता...

लड़की का फाइल फोटो
लड़की का फाइल फोटो

चतरा: जिले के पिपरवार थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक 12 वर्षीय बालिका के रहस्यमय ढंग से लापता होने की खबर सामने आई. कई घंटों की मशक्कत और भारी तनाव के बाद, जब हकीकत सामने आई तो हर कोई दंग रह गया.घटना पिपरवार थाना क्षेत्र के बचरा बसंत विहार कॉलोनी के पास स्थित खटाल कॉलोनी की है। शुक्रवार सुबह करीब सात बजे की है.।12 वर्षीय रितिका कुमारी अचानक गायब हो गई. परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला. देखते ही देखते पूरे इलाके में सनसनी फैल गई.स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई कि स्थानीय लोगों के बीच बच्चा चोरी की अफवाहें तक उड़ने लगीं, जिससे माहौल और अधिक गंभीर हो गया.

Also Read : गिरिडीह: पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष राकेश महतो की निर्मम हत्या,जंगल में मिला अधजला शव

पुलिस की तत्परता और सर्च ऑपरेशन:

मामले की गंभीरता को देखते हुए परिजनों ने तत्काल पिपरवार थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई. सूचना मिलते ही पुलिस बल ने मोर्चा संभाला. पुलिस ने कॉलोनी, आसपास के झाड़ियों और संभावित ठिकानों पर सघन तलाशी अभियान शुरू किया. स्थानीय लोग भी पुलिस के साथ इस सर्च ऑपरेशन में जुटे रहे.

Also Read : पलामू में पसरता सफेद जहर का काला कारोबार: माफियाओं की गिरफ्त में मासूम ग्रामीण और बर्बाद होती नस्लें

पलंग के नीचे मिली लापता रितिका:

करीब कई घंटों की भारी मशक्कत के बाद पुलिस को एक चौंकाने वाली सफलता मिली.लापता रितिका कहीं बाहर नहीं, बल्कि अपने ही एक रिश्तेदार (फूफा) के घर में पलंग के नीचे दुबकी हुई मिली.बालिका को सुरक्षित पाकर पुलिस और परिजनों ने बड़ी राहत की सांस ली.जब पुलिस ने रितिका से प्यार से पूछताछ की, तो जो कारण सामने आया वह आज के दौर के बच्चों के मानसिक दबाव की कहानी बयां करता है. रितिका ने बताया कि वह परीक्षा देने के डर से घर से भाग गई थी.वह काफी देर तक बाहर इधर-उधर घूमती रही.जब उसे डर लगा, तो वह अपने फूफा के घर जाकर चुपचाप पलंग के नीचे छिप गई.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *