Click Here
Click Here
Click Here

गिरिडीह में गोलीकांड का पर्दाफाश, हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार

गिरिडीह: जिले के गांडेय थाना क्षेत्र के झरघट्टा गांव में हुई गोलीबारी की घटना का पुलिस ने महज चार घंटे के भीतर...

गिरिडीह: जिले के गांडेय थाना क्षेत्र के झरघट्टा गांव में हुई गोलीबारी की घटना का पुलिस ने महज चार घंटे के भीतर खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले में पुलिस ने आरोपी के पास से देशी पिस्तौल, मैगजीन और जिंदा गोली भी बरामद की है.

पुलिस अधीक्षक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी कि शाम करीब 5:30 बजे गांडेय थाना क्षेत्र के झरघट्टा गांव में टिंकू मारिक उर्फ चौहान (पिता भुनेश्वर मारिक, निवासी जामबाद, मुफ्फसिल थाना क्षेत्र) को गोली मार दी गई थी. इस घटना के बाद गांडेय थाना में कांड संख्या 12/26 के तहत मामला दर्ज किया गया.

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर गिरिडीह के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार घंटे के भीतर मामले के आरोपी जागेश्वर मारिक उर्फ छोटका (पिता स्वर्गीय नारायण मारिक, निवासी जामबाद, मुफ्फसिल थाना क्षेत्र) को गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक देशी पिस्तौल, एक मैगजीन, 7.65 एमएम की एक जिंदा गोली और एक खोखा बरामद किया है. बरामद हथियार के संबंध में गांडेय थाना में कांड संख्या 13/26 के तहत आर्म्स एक्ट की धाराओं में एक और मामला दर्ज किया गया है.

इस कार्रवाई में एसडीपीओ सदर जितवाहन उरांव, पुलिस अवर निरीक्षकों और विभिन्न थानों के थाना प्रभारियों सहित पुलिस टीम के कई जवान शामिल थे.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *