Click Here
Click Here
Click Here

देवघर: पुलिस की डिजिटल क्रांति, अब व्हाट्सएप पर मिलेगी हर मदद, संवाद चैटबॉट सेवा का हुआ आगाज

Deoghar: पुलिस और जनता के बीच की दूरी को कम करने और पुलिसिंग को पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से एसपी ने संवाद...

Deoghar: पुलिस और जनता के बीच की दूरी को कम करने और पुलिसिंग को पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से एसपी ने संवाद व्हाट्सएप चैटबॉट सेवा का भव्य शुभारंभ किया है. अब देवघर के नागरिकों को छोटी-बड़ी शिकायतों और सत्यापन के लिए बार-बार थाने के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे. घर बैठे मात्र एक मैसेज के जरिए पुलिस की कई महत्वपूर्ण सेवाओं का लाभ उठाया जा सकेगा.

ये भी पढ़ें :झारखंड में केवल 4% पैन धारक ही भरते हैं आयकर रिटर्न, नया आयकर अधिनियम लाएगा पारदर्शिता

संवाद चैटबॉट के माध्यम से आम नागरिक सुरक्षित महसूस करेंगे : एसपी

इस पहल का मुख्य उद्देश्य ‘पुलिस आपके द्वार की अवधारणा को डिजिटल माध्यम से जमीन पर उतारना है. उद्घाटन के दौरान एसपी ने कहा कि वर्तमान समय में तकनीक का सही उपयोग न केवल समय की बचत करता है, बल्कि जवाबदेही भी तय करता है. उन्होंने बताया कि संवाद चैटबॉट के माध्यम से आम नागरिक सुरक्षित महसूस करेंगे और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित हो सकेगा. यह व्हाट्सएप सेवा 9296913006 नंबर पर उपलब्ध होगी. इसके जरिए मोबाइल गुम होने की स्थिति में ऑनलाइन रिपोर्ट दर्ज करना, पासपोर्ट सत्यापन, चरित्र प्रमाण पत्र और पुलिस वेरिफिकेशन की स्थिति की जानकारी, शहर में जाम की स्थिति और चालान से संबंधित जानकारी, साइबर अपराध होने पर तुरंत शिकायत दर्ज करने का लिंक और मार्गदर्शन शामिल है.

ये भी पढ़ें :धनबाद पुलिस के सामने घंटों रौंदाता रहा मुख्यमंत्री का पोस्टर

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *