प्रेमिका की मौत और केस दर्ज होने के गम में युवक ने लगाई फांसी, सुसाइड से पहले बनाया वीडियो

Ranchi: कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत श्रद्धानंद रोड में रहने वाले संगम नामक युवक ने शुक्रवार की रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली....

Ranchi: कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत श्रद्धानंद रोड में रहने वाले संगम नामक युवक ने शुक्रवार की रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. संगम मूल रूप से दुमका का रहने वाला था और रांची में रहकर काम करता था. जानकारी के मुताबिक पुलिस को जांच के दौरान संगम के पास से एक वीडियो बरामद हुआ है. इस वीडियो में वह अपनी व्यथा सुनाते हुए नजर आ रहा है. संगम ने वीडियो में अपनी जान देने की वजह अपनी प्रेमिका की मौत और उसके बाद खुद पर दर्ज हुए मुकदमे को बताया है. वह वीडियो में काफी परेशान और भावुक दिख रहा है.

यह भी पढ़ें : सारंडा में ऑपरेशन क्लीन तेज: एक महीने के भीतर नक्सलियों का सफाया तय, SDG ने दी मिसिर बेसरा को सीधी चेतावनी

क्या है पूरा मामला?

घटना की जड़ें दुमका जिले से जुड़ी हैं. जानकारी के अनुसार संगम का दुमका निवासी एक नाबालिग लड़की के साथ प्रेम प्रसंग था. जब लड़की के परिजनों को इस रिश्ते की जानकारी हुई, तो उन्होंने उसका विरोध किया. आरोप है कि घरवाले उसे लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे. प्रताड़ना और अन्य कारणों से बीते 12 अप्रैल को नाबालिग लड़की की मौत हो गई. लड़की की मौत के बाद परिजनों ने दुमका में जमकर हंगामा किया और सड़क जाम कर दी. इस मामले में परिजनों ने पांच लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई, जिसमें संगम को भी आरोपी बनाया गया था. इसी मानसिक तनाव में आकर उसने रांची के श्रद्धानंद रोड स्थित अपने आवास में मौत को गले लगा लिया.

यह भी पढ़ें : रांची: 1 से 3 मई तक स्वदेशी और संस्कृति का महाकुंभ, 10 हजार कलाकार होंगे शामिल

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *