अदा शर्मा ने तोड़ी चुप्पी: क्यों नहीं हैं वह ‘The Kerala Story 2’ का हिस्सा

  News Desk:अदा शर्मा,जो पहली फिल्म ‘द केरला स्टोरी में’ अपनी शानदार एक्टिंग के लिए काफी सराही गई थीं,उनके फैंस ने उन्हें...

 

News Desk:अदा शर्मा,जो पहली फिल्म ‘द केरला स्टोरी में’ अपनी शानदार एक्टिंग के लिए काफी सराही गई थीं,उनके फैंस ने उन्हें सीक्वल में देखकर काफी मिस किया.लंबे समय तक चुप रहने के बाद, एक्ट्रेस ने आखिरकार इस सवाल का जवाब दिया कि वह ‘The Kerala Story 2’ का हिस्सा क्यों नहीं बनीं.IANS (Indo Asian News Service)के साथ बातचीत में अदा ने इस मामले पर खुलकर बात की और बताया कि उनका नाम सीक्वल में न होने के पीछे क्या वजहें थीं.

अदा शर्मा ने रखा अपनी चुप्पी का कारण

अदा शर्मा ने स्पष्ट किया कि जिन प्रोजेक्ट्स में वह शामिल नहीं होतीं, उनके बारे में पब्लिकली बात करना सही नहीं है.उन्होंने कहा कि रोल ऑफर हुआ या नहीं,यह केवल मेकर्स और उनके बीच की बात है,जिसे बाहर चर्चा का हिस्सा नहीं बनाना चाहिए.

अदा ने आगे बताया कि पहली फिल्म में अफगानिस्तान में आईएसआईएस के शिविरों के जरिये एक मासूम लड़की के आतंकवादी बनने की कहानी दिखाई गई थी,जबकि दूसरे भाग की कहानी पूरी तरह अलग दिशा में जाती है.

अदा शर्मा जल्द ही एक क्राइम‑थ्रिलर हॉरर फिल्म में दिखाई देंगी.अभिनेत्री अकसर प्रोस्थेटिक्स(फिल्म में किरदार का रूप बदलने वाला मेकअप)और मेकअप के साथ अपनी फिल्म की तैयारियों की झलकियां इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती है.इससे पहले उन्हें विकाश बहल की डायरेक्ट की हुई वेब सीरीज सनफ्लावर(sunflower)में देखा गया था,जिसमें उनके साथ सुनील ग्रोवर भी नजर आए थे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *