Click Here
Click Here
Click Here

कोयला विवाद में युवक की हत्या: पीड़ित परिवार से मिले मंत्री सुदिव्य सोनू, हरसंभव मदद का आश्वासन

Giridih: जिल के खनडीहा गांव निवासी मृतक दिलीप दास के परिजनों से शुक्रवार को गिरिडीह विधायक सह झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य...

Giridih: जिल के खनडीहा गांव निवासी मृतक दिलीप दास के परिजनों से शुक्रवार को गिरिडीह विधायक सह झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू मुलाकात करने पहुंचे. गौरतलब है कि पिछले दिनों CCL गिरिडीह कोलियरी क्षेत्र में कोयला चोरी को लेकर हुए विवाद और झड़प के दौरान 25 वर्षीय युवक दिलीप दास की हत्या कर दी गई थी. घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ था.

Also Read: रांची में रैपिडो कैब से सफर करने वाली महिलाएं सावधान! घर छोड़ने के बाद मोबाइल लेकर फरार हुआ चालक

परिजनों को दिया सहायता का भरोसा

मंत्री सुदिव्य सोनू ने पीड़ित परिवार से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया और हरसंभव सरकारी सहायता दिलाने का भरोसा दिया. इस दौरान उन्होंने तत्काल आर्थिक सहयोग राशि भी परिजनों को सौंपी. मंत्री ने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी तथा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए सरकार पूरी गंभीरता से काम कर रही है.

अधिकारियों को दिए निर्देश

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पीड़ित परिवार की हरसंभव मदद सुनिश्चित की जाए. मंत्री ने कहा कि दुख की इस घड़ी में राजनीति नहीं, बल्कि मानवता के आधार पर परिवार के साथ खड़े होने की जरूरत है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *