Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

विश्व आदिवासी दिवस पर बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि, अधिकारियों ने किया माल्यार्पण

Jamtara: विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर रविवार को जामताड़ा जिले में भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई. इस अवसर...

Jamtara: विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर रविवार को जामताड़ा जिले में भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई. इस अवसर पर जिला प्रशासन के वरीय अधिकारियों ने बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया.

वरीय अधिकारियों ने किया माल्यार्पण

जामताड़ा के उपायुक्त आलोक कुमार, पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह, उप विकास आयुक्त असीम किस्पोट्टा, एसडीपीओ वसीम रज़ा एवं डीएससी विकेश कुणाल प्रजापति ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित की. अधिकारियों ने उनके साहस, संघर्ष और आदिवासी समाज के अधिकारों के लिए दिए गए योगदान को याद किया.

Also Read: JPSC-JSSC परीक्षा विवाद: छात्रों के समर्थन में निर्जला उपवास पर बैठे विधायक जयराम महतो, 10 अगस्त को करेंगे विधानसभा मार्च

जल, जंगल और जमीन की रक्षा का संकल्प

इस दौरान अधिकारियों ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का जीवन संघर्ष, स्वाभिमान और सामाजिक जागरूकता की प्रेरणा देता है. उन्होंने आदिवासी समाज के उत्थान और जल, जंगल एवं जमीन की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित किया. विश्व आदिवासी दिवस पर उनके विचारों और आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *