10 ज्योतिर्लिंग की पैदल यात्रा पर निकले अक्षय गुप्ता का गुमला में भव्य स्वागत

गुमला: मध्य प्रदेश के संबल निवासी अक्षय गुप्ता 10 ज्योतिर्लिंग की पैदल यात्रा पर निकले हैं. सोमवार शाम करीब 5 बजे उनके...

गुमला: मध्य प्रदेश के संबल निवासी अक्षय गुप्ता 10 ज्योतिर्लिंग की पैदल यात्रा पर निकले हैं. सोमवार शाम करीब 5 बजे उनके गुमला पहुंचने पर चेंबर ऑफ कॉमर्स की टीम ने टावर चौक पर उनका भव्य स्वागत किया. इस दौरान उन्हें माला पहनाकर सम्मानित किया गया और उनके साहस व आस्था की सराहना की गई.

यात्रा का बड़ा हिस्सा पूरा

अक्षय गुप्ता ने बताया कि उन्होंने अपनी यात्रा का बड़ा हिस्सा पैदल ही पूरा कर लिया है. वे अब तक कई ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर चुके हैं और उनका धार्मिक संकल्प लगातार आगे बढ़ रहा है.

Also Read: लैंड स्कैम- जेल में बंद IAS विनय चौबे के वकील ने SC से मांगा समय, अगले सप्ताह बेल पर सुनवाई

दो ज्योतिर्लिंग शेष

उन्होंने बताया कि उनकी यात्रा में अब केवल आंध्र प्रदेश और रामेश्वरम की यात्रा शेष है, जिसे वे जल्द ही पूरा करने के लिए आगे बढ़ रहे हैं.

सम्मान कार्यक्रम में मौजूद लोग

स्वागत कार्यक्रम में चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष राजेश लोहानी, नटवर अग्रवाल, नटवर साबू, पदम साबू, अशोक जायसवाल सहित कई लोग मौजूद रहे. सभी ने उनके इस धार्मिक संकल्प की सराहना की और सफल यात्रा की कामना की.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *