रांची: झारखंड ACB ने विनय चौबे और उनकी पत्नी स्वप्ना संचिता साथ ही विनय सिंह और उनकी पत्नी स्निग्धा सिंह समेत विनय चौबे के साले और सरहज एवं ससुर के ऊपर दर्ज आय से अधिक संपत्ति केस की जांच कर रही है. इस जांच के क्रम में बुधवार को ACB ने विनय सिंह और स्निग्धा सिंह को ACB मुख्यालय बुलाकर घंटों पूछताछ की. इस पूछताछ से एजेंसी के अधिकारी ज्यादा संतुष्ट नहीं हुए हैं और दोनों आरोपियों को दुबारा गुरुवार को पूछताछ के लिए ACB मुख्यालय बुलाया है.

Also Read: कॉल उठा लो, नहीं तो घर तक पहुंचेंगे, हजारीबाग के ट्रांसपोर्टरों को राहुल दुबे की खुली धमकी
बता दें कि जेल में बंद निलंबित IAS अधिकारी विनय चौबे उनकी पत्नी और ऑटोमोबाइल कारोबारी विनय सिंह एवं उनकी पत्नी समेत कई अन्य लोगों के ऊपर ACB ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज की है.
इस मामले की जांच में एजेंसी को अब तक कई बेनामी और बेशकीमती संपत्तियों की जानकारी मिली है. बुधवार को ACB ने जिन दो आरोपियों को पूछताछ के लिए बुलाया था उन्हें सुप्रीम कोर्ट से राहत मिल चुकी है.

