गैस संकट के बीच सोमवार को लगेगा बिजली का झटका

– रांची के कई इलाकों में 5 से 6 घंटे बाधित रहेगी बिजली,मेंटेनेंस और केबल कार्य के लिए कटेगी सप्लाई रांची: पहले...

– रांची के कई इलाकों में 5 से 6 घंटे बाधित रहेगी बिजली,मेंटेनेंस और केबल कार्य के लिए कटेगी सप्लाई

रांची: पहले से एलपीजी गैस की किल्लत से जूझ रहे रांची के लोगों की परेशानी सप्ताह के पहले दिन और बढ़ सकती है. सोमवार 16 मार्च को शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति कई घंटों तक बाधित रहेगी. बिजली विभाग ने मेंटेनेंस और तकनीकी कार्यों को लेकर यह सूचना जारी की है. बिजली विभाग के अनुसार कोकर डिवीजन के आरएमसीएच सब डिवीजन के अंतर्गत बड़गाईं फीडर में आरडीएसएस योजना के तहत कार्य किया जाएगा. इसके तहत एलटी के नंगे तार को कवर केबल में बदला जाएगा और नए पोल भी लगाए जाएंगे. इस कारण सुबह 10:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक प्रगतिशील कॉलोनी बड़गाईं समेत आसपास के क्षेत्रों में ट्रांसफार्मर बंद रहेगा और बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. वहीं दूसरी ओर डोरंडा अवर प्रमंडल के अंतर्गत 11 केवी राजेंद्र चौक फीडर में भी मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा. इस वजह से सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक कई इलाकों में बिजली गुल रहेगी. बिजली कटौती से रेहसलदार नगर, डोरंडा हॉस्पिटल, 108 एंबुलेंस ऑफिस समेत आसपास के क्षेत्रों के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. गौरतलब है कि इन दिनों शहर के कई हिस्सों में एलपीजी गैस की किल्लत की भी शिकायत सामने आ रही है. ऐसे में सप्ताह की शुरुआत में ही बिजली बाधित रहने से लोगों की दैनिक दिनचर्या प्रभावित होने की आशंका है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *