Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

गिरिडीह : सड़क हादसे में 7 साल के मासूम की दर्दनाक मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

Giridih: गिरिडीह जिले के जमुआ-खोरीमहुआ मुख्य मार्ग पर करिहारी गांव के पास सड़क हादसे में एक मासूम की जान चली गयी. सात...

Giridih: गिरिडीह जिले के जमुआ-खोरीमहुआ मुख्य मार्ग पर करिहारी गांव के पास सड़क हादसे में एक मासूम की जान चली गयी. सात साल के मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गयी. घटना से लोग आक्रोशित हो गये और सड़क को जाम कर दिया. मृतक की पहचान जमुआ थाना क्षेत्र के करिहारी निवासी रवि यादव के पुत्र गोलू कुमार के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि गोलू अपने घर के पास ही सड़क पार कर रहा था, तभी बुलेट सवार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि बच्चा गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा और मौके पर ही उसकी हालत नाजुक हो गई.

बुलेट सवार ने बच्चे को मारी टक्कर

घटना के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए और आनन-फानन में बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल ले जाने की व्यवस्था की गई, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में भी मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है.

आक्रोशित लोगों ने किया प्रदर्शन

हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने जमुआ-खोरीमहुआ मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और सड़क पर टायर जलाकर प्रदर्शन किया. आक्रोशित लोगों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और दोषी बाइक चालक की तत्काल गिरफ्तारी, पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा तथा क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों पर रोक लगाने की मांग की. सूचना मिलते ही हीरोडीह थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया. पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. साथ ही प्रशासनिक स्तर पर भी मुआवजे को लेकर पहल करने की बात कही गई.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *