Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

रांची के पिठोरिया, कांके व बरियातू इलाके में उत्पाद विभाग की छापेमारी, तीन गिरफ्तार, चार फरार पर केस दर्ज

– सरहुल से पहले अवैध शराब पर बड़ा प्रहार, 770 किलो जावा महुआ व 125 लीटर चुलाई शराब जब्त रांची: सरहुल पर्व...

– सरहुल से पहले अवैध शराब पर बड़ा प्रहार, 770 किलो जावा महुआ व 125 लीटर चुलाई शराब जब्त

रांची: सरहुल पर्व और रामनवमी को लेकर अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए उत्पाद विभाग ने रांची के विभिन्न इलाकों में बड़ी कार्रवाई की. सहायक आयुक्त उत्पाद के निर्देश पर गुप्त सूचना के आधार पर पिठोरिया, कांके और बरियातू थाना क्षेत्र में छापामारी की गई। इस दौरान पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया, जबकि चार अन्य के खिलाफ फरार अभियोग दर्ज किया गया है। उत्पाद विभाग की टीम ने पिठोरिया थाना क्षेत्र के अंबाटोली व बाजार, कांके थाना क्षेत्र के चौड़ी बस्ती टोली तथा बरियातू थाना क्षेत्र के चिरोंदी में अभियान चलाया. छापामारी के दौरान बड़ी मात्रा में अवैध शराब बनाने में प्रयुक्त सामग्री और तैयार शराब बरामद की गई. कार्रवाई के क्रम में 770 किलोग्राम जावा महुआ तथा 125 लीटर अवैध चुलाई शराब जब्त की गई। बरामद सामग्री को नष्ट करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है. उत्पाद विभाग ने मौके से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें निखिल सिंह, अविनाश नायक और दीपक गाड़ी शामिल हैं. वहीं चार अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश में छापेमारी जारी है.  उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सरहुल पर्व को देखते हुए अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है. पर्व के दौरान अवैध शराब की आपूर्ति रोकने के लिए आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *