बोकारो थर्मल में एक वर्ष बाद भी आंगनबाड़ी सेविका का पद खाली

Bermo: बेरमो अनुमंडल अंतर्गत बोकारो थर्मल स्थित गोविंदपुर-F पंचायत अंतर्गत शंकर उत्क्रमित मध्य विद्यालय में सिक्स यूनिट आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका सीमा...

Anganwadi
आंगनबाड़ी केंद्र

Bermo: बेरमो अनुमंडल अंतर्गत बोकारो थर्मल स्थित गोविंदपुर-F पंचायत अंतर्गत शंकर उत्क्रमित मध्य विद्यालय में सिक्स यूनिट आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका सीमा देवी के निधन के बाद एक वर्ष से सेविका का पद रिक्त पड़ा हुआ है. आंगनबाड़ी केंद्र के खाली पड़े पद के लिए सेविका चयन को लेकर विगत वर्ष 13 नवंबर 2025 को बेरमो BDO सह CDPO मुकेश कुमार की अध्यक्षता में ग्राम सभा का आयोजन किया गया था.

ग्राम सभा में दिये गये थे कुल 26 आवेदन 

सेविका चयन हेतु आयोजित ग्राम सभा में बेरमो प्रखंड प्रमुख गिरजा देवी, जिप सदस्य शहजादी बानो, पंचायत की मुखिया कविता कुमारी, पंसस सदस्य बेबी देवी, कांग्रेस महिला मोर्चा की प्रदेश महासचिव सुषमा कुमारी, विद्यालय की एचएम सीमा कुमारी, शिक्षक सारिका सिंह, संजय कुमार, नीलू मिश्रा सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे. ग्राम सभा में कुल 26 आवेदन दिये गये थे, जिनमें से 17 आवेदकों के आवेदन पोषक क्षेत्र से बाहर होने के कारण रद्द कर दिये गये थे. 9 आवेदनों में से चार की योग्यता स्नातकोत्तर थी, जिसे विचार करने के लिए रखा गया था. वहीं, ऊंची योग्यता वाले चार उम्मीदवारों मेें से ही किसी एक का चयन किया जाना था.

बेरमो BDO सह CDPO ने सेविका पद पर नीतू कुमारी (पत्नी अमरदीप) का चयन किया था. हालांकि, पोषक क्षेत्र से बाहर चयन करने को लेकर दूसरे अभ्यर्थी ने बोकारो DC को पत्र लिख कर मामले की जांच करने की मांग की थी. मामले को लेकर BDO सह CDPO का कहना था, कि सेविका के चयन के बाद मामले को जिला अनुमोदन के लिए भेजा गया था, परंतु जिले से अनुमोदन होकर नहीं आया है.

यह भी पढ़ें: चाईबासा: कराई केला में JLKM पार्टी की जिला कमेटी का हुआ पुनर्गठन, राजेंद्र मेलगांडी बने जिला अध्यक्ष

 

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *