अनुराग डोभाल ने कहा, ‘मैं अब अनाथ हूं, सब कुछ भगवान के भरोसे छोड़ दिया

News Desk: सोशल मीडिया और यूट्यूब पर ‘यूके 07 राइडर’ के नाम से मशहूर अनुराग डोभाल ने अपनी जान देने की कोशिश...

anurag
anurag

News Desk: सोशल मीडिया और यूट्यूब पर ‘यूके 07 राइडर’ के नाम से मशहूर अनुराग डोभाल ने अपनी जान देने की कोशिश के बाद पहला हेल्थ अपडेट फैंस के साथ साझा किया. लाइव स्ट्रीम में कार एक्सीडेंट कर सुसाइड की कोशिश करने वाले अनुराग अब खतरे से बाहर हैं और उन्हें आईसीयू से सामान्य वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है.

पोस्ट में बताया, बचना है चमत्कार

अनुराग ने इंस्टाग्राम पर अस्पताल के बेड पर लेटे हुए फोटो शेयर की और लिखा, “कभी सोचा नहीं था कि जिंदा रहूंगा. जिस रास्ते मैं गया था, वहां से लौटना लगभग नामुमकिन था. मेरे लिए यह सब एक चमत्कार है.”

 नया जन्म मान रहे हैं जिंदगी

अनुराग ने खुद को ‘अनाथ’ बताते हुए कहा कि अब वह अपनी जिंदगी को नया जन्म मानते हैं. उन्होंने लिखा कि भगवान ने शायद उनके लिए कुछ अलग योजना बनाई थी, इसलिए उन्हें यह दूसरा मौका मिला.

 फैंस और दुआओं का धन्यवाद

पोस्ट के अंत में अनुराग ने उन सभी का धन्यवाद किया जिन्होंने मुश्किल समय में उनका साथ दिया और उनके लिए प्रार्थना की. उन्होंने लिखा, “अब सब कुछ भगवान के भरोसे छोड़ दिया है. आपकी दुआओं की वजह से ही मुझे यह नया जीवन मिला है. मैं अब सुरक्षित हूं.”

 फॉलोअर्स ने दिखाया सपोर्ट

अनुराग की पोस्ट पर उनके फैंस ने जमकर सपोर्ट दिखाया. कुछ फॉलोअर्स ने लिखा, “जाको राखे साइयां, मार सके ना कोई.” और एक ने हिम्मत देते हुए कहा, “हम सब तेरे साथ हैं. तू कोई अकेला नहीं है.” कई फैंस ने उनकी जल्दी ठीक होने की दुआएं भी की हैं.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *