Click Here
Click Here
Click Here

46 झारखंड बटालियन एनसीसी में ग्रुप कमांडर का आगमन: संवाद, मार्गदर्शन और राष्ट्र निर्माण का संकल्प

Gumla : एनसीसी ग्रुप हेडक्वार्टर रांची ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर वी एस ठाकुर, सेना मेडल ने गुरुवार को 46 झारखंड बटालियन एनसीसी गुमला...

Gumla : एनसीसी ग्रुप हेडक्वार्टर रांची ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर वी एस ठाकुर, सेना मेडल ने गुरुवार को 46 झारखंड बटालियन एनसीसी गुमला का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने पीआई स्टाफ, कैडेटों, एएनओ और सीटीओ के साथ बेहद प्रभावी और सीधा संवाद किया 46 झारखंड बटालियन एनसीसी कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल पी बी शर्मा के नेतृत्व में टीम ने ग्रुप कमांडर को बटालियन द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों और प्रशिक्षण कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी.

नई ऊर्जा और संकल्प के साथ संपन्न हुआ ब्रिगेडियर ठाकुर का एनसीसी दौरा

इस अवसर पर ब्रिगेडियर ठाकुर ने कैडेटों को नेतृत्व, एकता, अनुशासन और निस्वार्थ सेवा के मूल्यों को आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया और उन्हें राष्ट्र निर्माण एवं सामुदायिक सेवा में सक्रिय योगदान देने हेतु प्रोत्साहित किया, उन्होंने एनसीसी के लक्ष्य और उद्देश्यपूर्ति में कैडेट्स की महत्ता को रेखांकित करते हुए कैडेटों को निस्वार्थ सेवा, नेतृत्व क्षमता और एसएससीडी में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया, ताकि वे भविष्य के उत्तरदायी नागरिक के रूप में राष्ट्र की संप्रभुता और सामाजिक समरसता में अपना बहुमूल्य योगदान सुनिश्चित कर सकें. यह दौरा कैडेटों और अधिकारियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक रहा, जिसका समापन अधिकारियों, कर्मचारियों और कैडेटों के मध्य एक नई ऊर्जा के संचार तथा संगठन के आदर्शों और उद्देश्यों के प्रति अटूट प्रतिबद्धता के संकल्प के साथ हुआ.

Also Read : अधिवक्ताओं की मांग कोर्ट में हो ऑनलाइन सुनवाई,  बचेगा 3000 लीटर से अधिक इंधन 

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *