New Delhi/Ranchi: नई दिल्ली में आयोजित 17वीं एशियन लॉन बॉल चैंपियनशिप के अंतिम दिन झारखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को दोहरा स्वर्ण पदक दिलाया. पुरुष वर्ग की फोर्स स्पर्धा में दिनेश महतो, सुनील बहादुर (दोनों झारखंड), नवनीत (दिल्ली) और जयंता (असम) की टीम ने फाइनल में मलेशिया को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया. इस जीत के साथ पुरुष वर्ग में झारखंड को चैंपियन घोषित किया गया. भारतीय ओलम्पिक संघ की अध्यक्ष पीटी ऊषा ने खिलाड़ियों को बधाई दी. वहीं कोच मधुकांत पाठक ने इसे खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत का परिणाम बताया.
यह भी पढ़ें : रांची : अब घर बैठे भरें होल्डिंग टैक्स, रांची नगर निगम का डिजिटल सिस्टम हुआ लाइव
खेल मंत्री सुदिव्य सोनू ने खिलाड़ियों को दी बधाई
प्रतियोगिता में झारखंड के खिलाड़ियों ने कई पदक जीते. सीनियर वर्ग में दिनेश महतो ने दो स्वर्ण, रूपा रानी तिर्की ने एक रजत व एक कांस्य, सुनील बहादुर ने एक स्वर्ण व एक कांस्य और रेशमा कुमारी ने एक रजत व एक कांस्य पदक जीता. वहीं अंडर-25 वर्ग में सौरव कुमार और बसंती ने एक-एक स्वर्ण पदक हासिल किया. झारखंड के खेल मंत्री सुदिव्य सोनू सहित खेल विभाग और लॉन बॉल संघ के पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को बधाई दी है.
यह भी पढ़ें : राज्य सेवा के तीन अफसरों पर गिरी गाज : भ्रष्टाचार और पद के दुरुपयोग के मामले में अब चलेगी विभागीय कार्रवाई
