रांची में विश्व मौखिक स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता के साथ रैली और शिविर का आयोजन

  News DESK: विश्व मौखिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर सिविल सर्जन कार्यालय, रांची में जनजागरूकता बढ़ाने के लिए व्यापक कार्यक्रम आयोजित...

 

News DESK: विश्व मौखिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर सिविल सर्जन कार्यालय, रांची में जनजागरूकता बढ़ाने के लिए व्यापक कार्यक्रम आयोजित किए गए. पूरे जिले में लोगों को दांत और मुंह की सेहत के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया.

इस अवसर पर जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी सह NCD नोडल पदाधिकारी डॉ सीमा गुप्ता के नेतृत्व में प्रभात फेरी निकाली गई. इसमें चिकित्सक, NCD टीम और एएनएमटीसी की छात्राएं शामिल हुईं. रैली के दौरान लोगों को दांतों की नियमित सफाई, संतुलित आहार और समय-समय पर दंत जांच कराने के लिए प्रेरित किया गया. हाथों में स्लोगन लिए प्रतिभागियों ने “स्वस्थ दांत, स्वस्थ जीवन” जैसे संदेश देकर जागरूकता फैलायी.

कार्यक्रम में वरीय दंत शल्य चिकित्सक डॉ उषा सिंह, जिला दंत चिकित्सक डॉ रोहित, जिला कार्यक्रम प्रबंधक प्रवीण कुमार सिंह सहित कई स्वास्थ्य कर्मियों और एएनएम स्कूल की छात्राओं की सक्रिय भागीदारी रही.

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, 14 से 19 मार्च 2026 तक जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों (AAM, PHC, CHC, SDH) में स्वास्थ्य कर्मियों और आंगनबाड़ी सेविकाओं का दंत जांच किया गया. वहीं 20 मार्च को जिला अस्पताल समेत सभी स्वास्थ्य संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक और प्रभात फेरी आयोजित की गई.

आगे की योजना के तहत 21 मार्च से 14 अप्रैल 2026 तक विशेष शिविर लगाए जाएंगे. इन शिविरों में वृद्धाश्रम, स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों पर दंत जांच और उपचार की सुविधा दी जाएगी. RBSK, NTCP और NMHP कार्यक्रमों के सहयोग से बच्चों और आम लोगों को दंत रोगों से बचाव की जानकारी भी दी जाएगी.

डॉ सीमा गुप्ता ने कहा कि मौखिक स्वास्थ्य, संपूर्ण स्वास्थ्य का अहम हिस्सा है. नियमित सफाई और समय पर जांच से अधिकांश दंत समस्याओं से बचा जा सकता है. उन्होंने सभी लोगों से दंत स्वच्छता को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *