News Desk: Axis Bank ने एक नया फीचर शुरू किया है, जिससे ग्राहक अपने मोबाइल बैंकिंग ऐप से ही मोबाइल नंबर अपडेट कर सकते हैं. इसके लिए अब बैंक की ब्रांच जाने की जरूरत नहीं होगी. इस प्रोसेस में यूजर्स को Aadhaar के जरिए अपना लाइव फेस स्कैन करना होगा, जिससे उनकी पहचान वेरिफाई हो जाएगी. इसके बाद OTP डालकर अपडेट पूरा किया जा सकता है. बैंक का कहना है कि यह फीचर ग्राहकों के लिए मोबाइल नंबर अपडेट करना आसान और सुरक्षित बनाने के लिए लाया गया है.
Aadhaar फेस ऑथेंटिकेशन से कैसे अपडेट करें Axis Bank का मोबाइल नंबर?
Axis Bank ने ग्राहकों के लिए एक नया और आसान फीचर शुरू किया है. अब आप अपने मोबाइल बैंकिंग ऐप के जरिए ही Aadhaar-बेस्ड फेस ऑथेंटिकेशन से अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर अपडेट कर सकते हैं.
इस सुविधा की खास बात यह है कि पूरा प्रोसेस ऑनलाइन है, यानी आपको बैंक की ब्रांच जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. पहले जिस काम के लिए बैंक जाकर वेरिफिकेशन कराना पड़ता था, अब वह आप खुद घर बैठे आसानी से कर सकते हैं.
Axis Bank में मोबाइल नंबर अपडेट करने का तरीका:
- एप खोलें और नया नंबर डालें: Axis Bank Open ऐप खोलें और उस मोबाइल नंबर को दर्ज करें जिसे आप रजिस्टर करना चाहते हैं.
- फेस ऑथेंटिकेशन करें: इसके बाद AadhaarFaceRD ऐप (Play Store से डाउनलोड करें) में जाएं। फ़्रंट कैमरे की मदद से अपनी लाइव तस्वीर लेकर पहचान की प्रक्रिया पूरी करें.
- OTP से पुष्टि करें: अब आपके नए नंबर पर एक OTP भेजा जाएगा. इसे ऐप में दर्ज करके मोबाइल नंबर अपडेट को कन्फर्म करें.
Axis Bank में मोबाइल नंबर अपडेट का सुरक्षा फीचर
Axis Bank का नया मोबाइल अपडेट फीचर Aadhaar फेस ऑथेंटिकेशन पर आधारित है. इसका मतलब है कि बैंक यूजर की लाइव तस्वीर को Aadhaar डेटाबेस में मौजूद रिकॉर्ड से मैच करके पहचान वेरिफाई करता है.
सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए, नंबर बदलने के बाद पहले 24 घंटे मोबाइल बैंकिंग ट्रांजैक्शन की लिमिट अस्थायी रूप से कम कर दी जाती है. इसके अलावा, यूजर को अपने अकाउंट में फिर से लॉग इन करना होता है.
Axis Bank मोबाइल नंबर अपडेट – खुद करें या ब्रांच में मदद लें
Axis Bank का कहना है कि मोबाइल नंबर अपडेट करने का यह फीचर मोबाइल ऐप में सेल्फ-सर्विस ऑप्शन के रूप में उपलब्ध है. यानी यूजर आसानी से घर बैठे अपने नंबर को अपडेट कर सकते हैं.
फिर भी, अगर कोई दिक्कत आती है, तो ग्राहक बैंक की किसी भी ब्रांच में जाकर भी यह काम करवा सकते हैं.
