Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

टेंडर घोटाला- इंजीनियर इन चीफ प्रमोद कुमार ने ED कोर्ट में किया सरेंडर

Ranchi : ग्रामीण विकास विभाग में हुए टेंडर घोटाला मामले के आरोपी इंजीनियर इन चीफ प्रमोद कुमार ने शनिवार को रांची स्थित...

Ranchi : ग्रामीण विकास विभाग में हुए टेंडर घोटाला मामले के आरोपी इंजीनियर इन चीफ प्रमोद कुमार ने शनिवार को रांची स्थित PMLA की विशेष अदालत में सरेंडर किया. सरेंडर के बाद कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी. अदालत ने एक लाख रुपये के निजी मुचलके, पासपोर्ट जमा करने और बिना अनुमति देश नहीं छोड़ने की शर्त पर जमानत मंजूर की. इस दौरान प्रमोद कुमार की ओर से अधिवक्ता विद्युत चौरसिया ने पक्ष रखा.

Also Read  : ढोल-नगाड़े के साथ फरार कैदी के घर चिपका इश्तेहार, आत्मसमर्पण नहीं तो होगी कुर्की-जब्ती

ED ने दाखिल किया पूरक आरोप पत्र

मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने हाल ही में प्रमोद कुमार सहित 14 अन्य आरोपियों के खिलाफ पूरक आरोप पत्र दायर किया है. इस पर संज्ञान लेते हुए कोर्ट ने सभी आरोपियों के विरुद्ध समन जारी कर दिया है. मामले की जांच और कानूनी प्रक्रिया आगे जारी है.

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *