पाकुड़: स्वास्थ्य जागरूकता के लिए आयुष विभाग ने आमजन को दिया योग प्रशिक्षण

पाकुड़: जिलेभर में योग एवं आयुष चिकित्सा पद्धति को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा...

पाकुड़: जिलेभर में योग एवं आयुष चिकित्सा पद्धति को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. आयुर्विद्या कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित इस पहल का मुख्य उद्देश्य आमजन में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना, जीवनशैली में सुधार लाना एवं प्राकृतिक उपचार पद्धतियों को बढ़ावा देना है.

जिले के 39 स्थानों पर चला प्रशिक्षण अभियान

इस दौरान पाकुड़, पाकुड़िया, हिरणपुर, महेशपुर, लिट्टीपाड़ा, अमड़ापाड़ा सहित अन्य 39 स्थानों पर योग प्रशिक्षकों द्वारा नागरिकों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान तकनीकों का प्रशिक्षण दिया गया. कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षकों ने दैनिक जीवन में योग को शामिल करने के लाभों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी.

Also Read: CSK को झटका! IPL 2026 के शुरुआती मुकाबलों से बाहर एमएस धोनी

योग से बढ़ती है रोग-प्रतिरोधक क्षमता

आयुष विभाग के पदाधिकारी ने कहा कि नियमित योगाभ्यास से न केवल रोग-प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है, बल्कि मानसिक संतुलन और सकारात्मक सोच भी विकसित होती है. उन्होंने आमजन से अपील की कि वे प्रतिदिन योग का अभ्यास करें और स्वस्थ समाज निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *