Click Here
Click Here
Click Here

तेज रफ्तार ने छीनी जान: सड़क हादसे में एक की मौत, निगम ने दी सहायता

रांची: 27 मार्च को एक दर्दनाक सड़क हादसे में पंचशील नगर निवासी दिलीप कुमार तिवारी की मौत हो गई. यह हादसा उस...

रांची: 27 मार्च को एक दर्दनाक सड़क हादसे में पंचशील नगर निवासी दिलीप कुमार तिवारी की मौत हो गई. यह हादसा उस समय हुआ जब सेकेंडरी वेस्ट कलेक्शन में लगे ज़ोंटा कंपनी के खड़े कॉम्पैक्टर वाहन से एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित गाड़ी टकरा गई.

हादसे के तुरंत बाद रांची नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल तिवारी को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा गया.

गढ़वा के रहने वाले थे मृतक

दिलीप कुमार तिवारी मूल रूप से गढ़वा जिले के रहने वाले थे. घटना की जानकारी मिलते ही रांची नगर निगम ने गढ़वा जिला प्रशासन से संपर्क कर पीड़ित परिवार को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का अनुरोध किया. जिला प्रशासन ने भी परिवार को हर संभव मदद देने का भरोसा दिया है.

Also Read: हजारीबाग में बच्ची की निर्मम हत्या मामला: डीजीपी ने जांच के लिए किया SIT का गठन, एक सप्ताह में रिपोर्ट देने का आदेश

निगम ने दी तत्काल आर्थिक सहायता

इस दुखद घटना के बाद निगम ने संवेदनशीलता दिखाते हुए पीड़ित परिवार को तत्काल करीब ₹20,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की है. साथ ही सड़क सुरक्षा बीमा के तहत आगे की प्रक्रिया शुरू कराने की बात भी कही गई है, ताकि परिवार को अतिरिक्त सहायता मिल सके.

सड़क सुरक्षा पर उठे सवाल

रांची नगर निगम ने इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और हिम्मत देने की कामना की है. यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता खड़ी करता है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *