Click Here
Click Here
Click Here

रांची : वार्ड ऑफिस बन रहे बेहतर, रंग-रोगन और मरम्मत का काम तेज, लोगों को मिलेगी सुविधा

Ranchi : रांची नगर निगम शहर में लोगों को बेहतर सुविधा देने के लिए अब वार्ड स्तर पर व्यवस्था सुधारने में जुट...

Ranchi : रांची नगर निगम शहर में लोगों को बेहतर सुविधा देने के लिए अब वार्ड स्तर पर व्यवस्था सुधारने में जुट गया है. इसी कड़ी में आज निगम के अधिकारियों ने कई वार्ड कार्यालयों और सामुदायिक भवनों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान वहां चल रहे रंग-रोगन और मरम्मत कार्यों की जांच की गई. अधिकारियों ने काम की गुणवत्ता और काम की गति को परखा और निर्देश दिया कि सभी काम समय पर और अच्छे तरीके से पूरे हों.

ये भी पढ़ें : तेज रफ्तार ने छीनी जान: सड़क हादसे में एक की मौत, निगम ने दी सहायता

नगर निगम का दावा- कम खर्च में मरम्मत

नगर निगम की खास बात यह है कि यह पूरा काम बीसीडी (बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन डिपार्टमेंट) के तय रेट पर कराया जा रहा है, जिससे खर्च भी कम हो रहा है और काम में पारदर्शिता भी बनी हुई है. जानकारी के अनुसार, एक वार्ड ऑफिस को पूरी तरह ठीक करने में ₹1.5 लाख से भी कम खर्च आ रहा है.

अब वार्ड में ही मिलेंगी कई सुविधाएं

रांची नगर निगम का मकसद है कि लोगों को छोटी-छोटी जरूरतों के लिए दूर न जाना पड़े. अब वार्ड कार्यालय में ही कई सुविधाएं मिलेंगी, जैसे—

साफ-सफाई की शिकायत दर्ज करना

सरकारी योजनाओं के लिए आवेदन

पानी का टैंकर और सेप्टिक टैंक बुक करना

टैक्स से जुड़ी सेवाएं

ये भी पढ़ें : निगम का अल्टीमेटम: 31 मार्च तक किराया जमा करें, नहीं तो दुकान जाएगी हाथ से, 258 दुकानदारों पर 6.51 करोड़ बकाया

क्या है नगर निगम का लक्ष्य?

निगम चाहता है कि हर वार्ड ऑफिस साफ, व्यवस्थित और पूरी तरह से काम करने वाला बने, ताकि लोगों की समस्याओं का समाधान आसानी से हो सके.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *