होली पर मिठाई खरीदते समय रहें सतर्क!ऐसे पहचानें मावा पनीर में मिलावट

  News Desk:होली का त्योहार रंगों के साथ स्वाद का भी उत्सव है. गुजिया, गुलाब जामुन और रसमलाई के बिना यह त्योहार...

 

News Desk:होली का त्योहार रंगों के साथ स्वाद का भी उत्सव है. गुजिया, गुलाब जामुन और रसमलाई के बिना यह त्योहार अधूरा लगता है. लेकिन त्योहारों के दौरान बाजार में मिल रहे हैं मावा और पनीर की शुद्धता पर सवाल भी उठते रहते हैं.

मांग बढ़ने के साथ कुछ दुकानदार ज्यादा कमाई के लिए इन चीजों में मिलावट कर देते हैं.इनमें मैदा ,स्टार्च या अन्य हानिकारक पदार्थ मिलाए जाने की खबरें सामने आती रहती है, जो सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं. खरीदारी करते समय ध्यान रखें और आसान तरीकों से जांच कर लें कि सामान सही है या नहीं.

मावा असली है या नकली?ऐसे करें आसान जांच”

  • हाथ से जांचे:थोड़ा सा मावा लेकर उंगलियों से रगड़े.अगर हल्की घी की खुशबू आए और मुलायम लगे तो ठीक है.ज्यादा सूखा या रबर जैसा हो तो समझ लीजिए मिलावट है.
  • आयोडीन टेस्ट:मावा को पानी में उबालकर ठंडा करें.उसमें आयोडीन की कुछ बूंदे डाले,अगर रंग नीला पड़े तो मिलावट हो सकती है.
  • स्वाद देखे:असली मावा हल्का मीठा और मुंह में पिघलने वाला होता है ,कड़वा या चिपचिपा लगे तो ना ले.

असली पनीर कैसे पहचानें?आसान तरीका

त्योहारों में पनीर से कई तरह के स्वादिष्ट पकवान बनते हैं, इसलिए पनीर खरीदते समय यह जरूर देख ले कि वह सही और ताजा है या नहीं.

नीचे दिए आसान तरीके से आप असली और नकली पनीर की पहचान कर सकते हैं:

  • दबाकर देखें:असली पनीर नरम होता है और दबाने में आसानी से टूट जाता है जबकि नकली पनीर रबर की तरह खींच जाता है.
  • उबालकर जांचे: पनीर को पानी में उबालने के बाद उसमें आयोडीन की बूंद डालें अगर रंग नीला हो जाए तो मिलावट हो सकती है.
  • हल्का सेके : असली पनीर धीरे -धीरे सिकता और पिघलता है,नकली पनीर जलने पर अजीब बदबू दे सकता है.

ध्यान रखें: त्योहार पर मिठाई या पनीर खरीदते समय थोड़ा सतर्क रहें,ताकि परिवार की सेहत सुरक्षित और खुशहाल रहेगा.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *