टैसेरा में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन, समाज को संगठित रहने का आह्वान

सिमडेगा: सदर प्रखंड अंतर्गत टैसेरा में रविवार को विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के...

virat hindu sammelan
टैसेरा में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन

सिमडेगा: सदर प्रखंड अंतर्गत टैसेरा में रविवार को विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ की गई, जिसमें विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष कौशल राज सिंह देव, नगर परिषद सिमडेगा के उपाध्यक्ष दीपक कुमार अग्रवाल, एबीवीपी के संगठन मंत्री निलेश कटारा तथा आरएसएस के जिला संघ चालक श्रवण बड़ाईक सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

समाज की एकता और सांस्कृतिक पहचान को बनाए रखना सबसे बड़ी आवश्यकता

सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य रूप से उपस्थित कौशल राज सिंह देव ने कहा, कि सनातन समाज की एकता और सांस्कृतिक पहचान को बनाए रखना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि कुछ शक्तियों द्वारा समाज को विभाजित करने और उसकी मूल परंपराओं को कमजोर करने के प्रयास किए जा रहे हैं. ऐसे समय में हमें अपने पूर्वजों द्वारा दी गई विरासत, संस्कार और परंपराओं को सहेजने के लिए आगे आना होगा. उन्होंने ‘संगत और पंगत’ की परंपरा पर विशेष जोर देते हुए कहा कि समाज में समरसता और एकजुटता से ही उसका विस्तार संभव है. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि यदि कोई हमारे सांस्कृतिक मूल्यों के खिलाफ जबरन नियम थोपने का प्रयास करता है, तो उसका लोकतांत्रिक तरीके से विरोध किया जाना चाहिए.

नकारात्मक शक्तियों से दूर रहकर एकजुटता के साथ आगे बढ़ना होगा

मुख्य वक्ता एबीवीपी के संगठन मंत्री निलेश कटारा ने अपने संबोधन में कहा, कि वर्तमान समय में समाज को संगठित रहना अत्यंत आवश्यक है. समाज को विभिन्न हिस्सों में बांटने की कोशिशें की जा रही हैं, लेकिन हमें ऐसी नकारात्मक शक्तियों से दूर रहकर एकजुटता के साथ आगे बढ़ना होगा. उन्होंने युवाओं से विशेष रूप से आह्वान किया, कि वे अपनी संस्कृति और परंपराओं की रक्षा में सक्रिय भूमिका निभाएं.

नगर परिषद के उपाध्यक्ष दीपक कुमार अग्रवाल ने भी लोगों को संबोधित करते हुए, समाज को एक सूत्र में बांधने की आवश्यकता पर बल दिया. उन्होंने वीर शूरवीरों जैसे महाराणा प्रताप और छत्रपति शिवाजी महाराज के आदर्शों को याद करते हुए कहा कि उनके जीवन से प्रेरणा लेकर हमें समाज और राष्ट्र के लिए समर्पित रहना चाहिए. ‘

पहान लोगों को किया गया सम्मानित

कार्यक्रम के अंत में आरएसएस के जिला संघ चालक श्रवण बड़ाईक ने अपनी बातें रखते हुए संघ के 100 वर्षों के इतिहास के बारे में प्रकार डालते हुए पंच परिवर्तन पर जोर डाला. अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे. इस दौरान पहान लोगों को सम्मानित किया गया. सम्मेलन में बड़ी संख्या में लोगों की  भागीदारी रही और सभी ने एकजुट होकर समाज को मजबूत बनाने का संकल्प लिया. मौके पर आरएसएस के समी कुमार, रामजी यादव, कमल सेनापति, संजीत कुमार कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सिमडेगा पश्चिम क्षेत्र के तमाम लोगों के महत्वपूर्ण भूमिका रही.

यह भी पढ़ें:हेमंत सोरेन को खुश करने में कांग्रेस अपने ही कार्यकर्ताओं की कर रही अनदेखी- BJP

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *