रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर! खातीपुरा से हावड़ा के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानें रूट और टाइमिंग

Hazaribagh: यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे की ओर से डीडीयू-गया-कोडरमा-गोमो-धनबाद के रास्ते खातीपुरा और हावड़ा के बीच एक...

 Hazaribagh: यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे की ओर से डीडीयू-गया-कोडरमा-गोमो-धनबाद के रास्ते खातीपुरा और हावड़ा के बीच एक फेरा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा. ट्रेन में द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी के 2, तृतीय वातानुकूलित श्रेणी के 4, शयनयान श्रेणी के 7 और साधारण श्रेणी के 8 कोच होंगे.

29 अगस्त को खातीपुरा से खुलेगी ट्रेन

ट्रेन संख्या 09709 खातीपुरा-हावड़ा स्पेशल 29 अगस्त 2026, शनिवार को खातीपुरा (जयपुर) से शाम 5 बजे खुलेगी. ट्रेन रविवार को सुबह 9:30 बजे डीडीयू, दोपहर 12:20 बजे गया, 1:35 बजे कोडरमा और शाम 4 बजे धनबाद पहुंचेगी. अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए ट्रेन रात 10:15 बजे हावड़ा पहुंचेगी.

31 अगस्त को हावड़ा से होगी वापसी

वापसी में ट्रेन संख्या 09708 हावड़ा-खातीपुरा (जयपुर) स्पेशल 31 अगस्त 2026, सोमवार को हावड़ा से रात 12:15 बजे खुलेगी. ट्रेन सुबह 6 बजे धनबाद, 7:53 बजे कोडरमा, 10:35 बजे गया और दोपहर 2 बजे डीडीयू पहुंचेगी. अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए ट्रेन मंगलवार को सुबह 11:30 बजे खातीपुरा (जयपुर) पहुंचेगी.
ALSO READ: 9वें राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन, भविष्य की सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए एआई और तकनीक का सहारा: गृह मंत्री अमित शाह

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *