युवाओं के लिए बड़ा मौका: 13 अप्रैल को 7 जिलों में अप्रेंटिसशिप मेला, पढ़ाई के साथ मिलेगा काम

रांची: झारखंड के युवाओं को हुनर और रोजगार से जोड़ने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. श्रम, नियोजन,...

Apprenticeship fair
एआई इमेज

रांची: झारखंड के युवाओं को हुनर और रोजगार से जोड़ने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के तहत आगामी 13 अप्रैल को राज्य के सात जिलों में प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला (PMNAM) आयोजित किया जाएगा. इस मेले के जरिए युवाओं को सीधे सरकारी और निजी प्रतिष्ठानों में काम सीखने और रोजगार पाने का अवसर मिलेगा. निदेशालय, नियोजन एवं प्रशिक्षण द्वारा जारी सूचना के अनुसार, इस मेले में तकनीकी और गैर-तकनीकी दोनों तरह के युवा हिस्सा ले सकते हैं. चयन प्रक्रिया के दौरान ही अभ्यर्थियों का पंजीकरण अप्रेंटिसशिप पोर्टल पर कराया जाएगा, जिसके बाद संस्थान अपनी आवश्यकता के अनुसार उम्मीदवारों का चयन करेंगे.

इन जिलों में लगेगा मेला, जाने कौन ले सकता है हिस्सा

साहिबगंज, जामताड़ा, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, गोड्डा और पाकुड़ के नोडल सरकारी आईटीआई केंद्रों में यह मेला आयोजित होगा. मेले में आईटीआई, डिप्लोमा, इंजीनियरिंग व स्किल कोर्स पास प्रशिक्षार्थियों के साथ-साथ 5वीं पास से लेकर स्नातक तक के सामान्य छात्र भी भाग ले सकेंगे.

इन सेक्टरों में मिलेगा मौका

एमएसएमई, मैन्युफैक्चरिंग, सर्विस सेक्टर, होटल-रेस्टोरेंट, मॉल, अस्पताल, बैंक और कोचिंग संस्थान अप्रेंटिस के चयन के लिए शामिल होंगे.

नियम सख्त: अनुपालन नहीं तो कार्रवाई

“Apprentices Act 1961” के तहत 30 या उससे अधिक कर्मियों वाले प्रतिष्ठानों के लिए 2.5% से 15% तक अप्रेंटिस रखना अनिवार्य है.विभाग ने साफ किया है कि नियमों की अनदेखी करने पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी.अभ्यर्थी संबंधित आईटीआई या जिला नियोजन कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं. मेले में ही ऑन-द-स्पॉट रजिस्ट्रेशन और चयन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी.

यह भी पढ़ें: गिरिडीह : सड़क हादसे में किशोर की दर्दनाक मौत, मुआवजे की मांग को लेकर रांची–दुमका मुख्य मार्ग घंटों रहा जाम

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *