चतरा में बाइक सवार युवक की गोली मारकर हत्या

चतरा: जिले में अपराधियों ने एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम देते हुए बाइक सवार युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना...

चतरा: जिले में अपराधियों ने एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम देते हुए बाइक सवार युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना सदर थाना क्षेत्र के चतरा-सिमरिया मुख्य मार्ग पर स्थित नवोदय विद्यालय के समीप चिरैतवा इलाके की बताई जा रही है.

टंडवा का रहने वाला बताया जा रहा है मृतक

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक टंडवा का रहने वाला बताया जा रहा है. वह बाइक से अपने घर जा रहा था. इसी दौरान घात लगाए अज्ञात अपराधियों ने उसे गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

Also Read: युद्ध या आपदा में कैसे बचाएं अपनी जेब, आम लोगों के लिए 7 स्मार्ट फाइनेंशियल रणनीतियां

पुलिस ने शव को भेजा पोस्टमार्टम के लिए

घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर सर्च अभियान तेज

घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए. पुलिस ने हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए इलाके की घेराबंदी कर सर्च अभियान तेज कर दिया है. पूरे मामले की जांच की जा रही है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *