हजारीबाग घटना पर BJP का ऐलान, 3 अप्रैल को झारखंड बंद

हजारीबाग: विष्णुगढ़ में 12 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी के मामले में अब तक कार्रवाई नहीं होने से लोगों में आक्रोश...

हजारीबाग: विष्णुगढ़ में 12 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी के मामले में अब तक कार्रवाई नहीं होने से लोगों में आक्रोश बढ़ गया है. इसी को लेकर बीजेपी ने बड़ा कदम उठाया है.

3 अप्रैल को झारखंड बंद का ऐलान

बीजेपी ने 3 अप्रैल को पूरे झारखंड में बंद का ऐलान किया है. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी.

हजारीबाग बंद का असर

इससे पहले सोमवार को बीजेपी ने हजारीबाग बंद बुलाया था, जिसका व्यापक असर देखने को मिला. कई जगहों पर लोगों ने समर्थन दिया.

सरकार पर गंभीर आरोप

आदित्य साहू ने कहा कि इतनी बड़ी घटना पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की चुप्पी सवाल खड़े करती है. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार संवेदनहीन हो गई है.

Also Read: भाकपा का वार : बच्ची से दरिंदगी मामले में भाकपा ने राज्य सरकार को घेरा, सीएम हेमंत सोरेन से कार्रवाई की मांग

परिवार को नहीं मिली मदद

बीजेपी ने आरोप लगाया कि घटना के बाद बच्ची का शव चार दिनों तक प्लास्टिक में लिपटा रहा, लेकिन प्रशासन का कोई अधिकारी पीड़ित परिवार से मिलने नहीं पहुंचा.

पिता के आने की व्यवस्था

बताया गया कि बच्ची के पिता महाराष्ट्र में मजदूरी करते हैं. बीजेपी नेताओं ने उनके हजारीबाग आने की व्यवस्था की, तब जाकर वे अंतिम संस्कार में शामिल हो सके.

आंदोलन की चेतावनी

पार्टी ने चेतावनी दी है कि अगर दो दिनों के भीतर कार्रवाई नहीं होती है, तो 2 अप्रैल को जिला और प्रखंड मुख्यालयों पर मशाल जुलूस निकाला जाएगा.

जनता से समर्थन की अपील

बीजेपी ने लोगों से 3 अप्रैल के झारखंड बंद को सफल बनाने की अपील की है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *