Click Here
Click Here
Click Here

भाकपा का वार : बच्ची से दरिंदगी मामले में भाकपा ने राज्य सरकार को घेरा, सीएम हेमंत सोरेन से कार्रवाई की मांग

Ranchi: हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ प्रखंड अंतर्गत कुसुंभा गांव में एक 12 वर्षीय बच्ची के साथ हुई हैवानियत ने इलाके में भारी...

Ranchi: हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ प्रखंड अंतर्गत कुसुंभा गांव में एक 12 वर्षीय बच्ची के साथ हुई हैवानियत ने इलाके में भारी आक्रोश पैदा कर दिया है. इस घटना को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से हस्तक्षेप की मांग की है और पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए.

ये भी पढ़ें : रांची में शुरू हुआ एचपीवी टीकाकरण अभियान, किशोरियों को मिलेगा कैंसर से बचाव

क्या है पूरा मामला?

पिछले मंगलवार को कुसुंभा गांव की एक 12 वर्षीय बच्ची रामनवमी का मंगला जुलूस देखने गई थी. आरोप है कि कुछ दरिंदों ने बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया. अपराधियों ने न केवल बलात्कार किया, बल्कि बच्ची के साथ बेरहमी से मारपीट की. उसका गला दबाया और उसके गुप्तांगों में बांस का टुकड़ा डाल दिया. बच्ची फिलहाल गंभीर हालत में है.

भाकपा ने प्रशासन और पुलिस पर उठाए सवाल

भाकपा ने इस मामले में जिला प्रशासन की कड़ी आलोचना की है. पार्टी का कहना है कि घटना के एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी अब तक अपराधी पुलिस की पकड़ से बाहर है. इतनी बड़ी वारदात होने के बावजूद किसी भी बड़े पुलिस अधिकारी ने अब तक घटनास्थल का दौरा नहीं किया है. इसे जिला प्रशासन और पुलिस की बड़ी नाकामी बताया.

ये भी पढ़ें : पलामू : भाषा विवाद को लेकर भाजपा युवा मोर्चा का प्रदर्शन, J-TET से मगही और भोजपुरी को बाहर करने का विरोध

बीजेपी पर ‘घिनौनी राजनीति’ का आरोप

भाकपा ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर भी निशाना साधा है. पार्टी का कहना है कि स्थानीय सांसद और विधायक बीजेपी गठबंधन से हैं, इसलिए अपनी नाकामी छुपाने के लिए वे केवल ‘घड़ियाली आंसू’ बहाकर राजनीति कर रहे हैं और जनता को गुमराह कर रहे हैं.

भाकपा ने मुख्यमंत्री से की मांग

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर कई मांगें सामने रखा.
– मुख्यमंत्री हेमंत स्वयं इस मामले का संज्ञान लें
– हजारीबाग पुलिस अधीक्षक (SP) को तुरंत दोषियों की गिरफ्तारी के कड़े आदेश दिए जाएं
– इस घिनौनी घटना को अंजाम देने वाले दरिंदों को जल्द से जल्द सजा दिलाएं, जनता का सरकार पर भरोसा बहाल किया जाए.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *