सरायकेला: ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026’ के तहत चांडिल के दादुर बागान में चौका, चांडिल मध्य-पूर्वी (कपाली मंडल) का संयुक्त दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया. इस प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा, संगठनात्मक कार्यशैली और सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ते हुए उन्हें जमीनी स्तर पर और अधिक सक्रिय बनाना रहा.
विचारधारा, इतिहास और संगठनात्मक ढांचे पर विस्तृत सत्र
शिविर के दौरान भाजपा के इतिहास और विकास, वैचारिक अधिष्ठान एवं एकात्म मानववाद, संगठनात्मक संरचना जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई. कार्यकर्ताओं को पार्टी के मूल सिद्धांतों और कार्यशैली की गहराई से जानकारी दी गई, ताकि वे संगठन को मजबूती देने में प्रभावी भूमिका निभा सकें. साथ ही अंत्योदय योजना के क्रियान्वयन पर भी विशेष जोर दिया गया, जिससे अंतिम पंक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंच सके.
ALSO READ: साई धुर्वा और जीडी गोयनका की शानदार जीत, अयान अली और आयुष्मान चमके

डिजिटल प्लेटफॉर्म, AI और बूथ प्रबंधन पर फोकस
प्रशिक्षण शिविर में सोशल मीडिया, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल माध्यमों जैसे नमो ऐप और सरल ऐप के उपयोग पर विशेष प्रशिक्षण दिया गया. कार्यकर्ताओं को बताया गया कि बदलते समय में डिजिटल प्लेटफॉर्म संगठन के विस्तार का मजबूत माध्यम बन चुके हैं. इसके साथ ही बूथ प्रबंधन, जनसंपर्क और कार्य विस्तार जैसे विषयों पर भी व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया, ताकि कार्यकर्ता चुनावी और संगठनात्मक स्तर पर अधिक प्रभावी ढंग से कार्य कर सकें.
प्रदेश मंत्री शैलेंद्र सिंह ने भाजपा के इतिहास एवं विकास पर, मनोज महतो ने वैचारिक अधिष्ठान और एकात्म मानववाद पर, ठाकुरदास महतो ने बूथ प्रबंधन एवं ‘मन की बात’ पर, रूपेश वर्मा ने संगठन की कार्य-पद्धति पर, अनीता पारित ने कार्य विस्तार पर तथा दिवाकर सिंह ने सोशल मीडिया और AI के उपयोग पर विस्तृत सत्र लिए.
बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की सहभागिता
इस प्रशिक्षण शिविर में भाजपा के तीनों मंडल अध्यक्ष चामूराम भुईया, जगदीश महतो, राहुल मंडल के साथ-साथ मोतीलाल कुंभकार, आकाश महतो, महेश कर्मकार, वृंदावन कुंभकार, धनंजय मंडल, चंद्र मोहन गोराई, बिरंची महतो, आनंद गौड़, मंगल लायक, शिवनाथ लायक, गणपति सिंह मुंडा, जगदीश सिंह मुंडा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे. सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा जन-जन तक पार्टी की नीतियों को पहुंचाने का संकल्प लिया.
