Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

रांची में रक्तदान शिविर का आयोजन, युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

रांची : मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा और श्री रानी सती मंदिर कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को रातू रोड स्थित...

रांची :  मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा और श्री रानी सती मंदिर कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को रातू रोड स्थित श्री हनुमान बक्स पोद्दार सत्संग भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और रक्तदान कर समाज सेवा का संदेश दिया. कई लोगों ने पहली बार रक्तदान किया और उन्होंने बताया कि रक्तदान करने से किसी प्रकार की परेशानी नहीं होती, बल्कि इससे खुशी और संतोष का अनुभव होता है.

Also Read : रांची: एसएसपी आवास के पास पेड़ पर चढ़ा विशाल सांप, वन विभाग ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा

सामाजिक सेवा में मंच की सक्रिय भूमिका


मंच के अध्यक्ष विकास अग्रवाल ने कहा कि रक्तदान महादान है और इससे कई जरूरतमंदों की जान बचाई जा सकती है. सचिव मुकेश शर्मा ने बताया कि मंच हमेशा समाज सेवा के कार्यों में अग्रणी रहा है और आगे भी इस तरह के आयोजन जारी रहेंगे. शिविर के सफल आयोजन में रक्तदान प्रभारी विष्णु अग्रवाल, सुमित अग्रवाल और सह संयोजक निशांत मोदी की अहम भूमिका रही. नागरमल मोदी सेवा सदन की टीम ने चिकित्सा व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित किया. कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे और सभी रक्तदाताओं व सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *