Click Here
Click Here
Click Here

गिरिडीह में बस-बाइक की जोरदार टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल

गिरिडीह : बगोदर-सरिया मुख्य मार्ग पर अंबाडीह मोड़ के पास रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया. जानकारी के अनुसार देवघर...

गिरिडीह : बगोदर-सरिया मुख्य मार्ग पर अंबाडीह मोड़ के पास रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया. जानकारी के अनुसार देवघर से रांची जा रही यात्रियों से भरी विजय रथ बस बगोदर की ओर जा रही थी, जबकि बाइक सवार सरिया की दिशा में आगे बढ़ रहा था. इसी दौरान अंबाडीह के पास बस और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ जुट गई.

Also Read : पलामू में दांगी समाज का ऐतिहासिक महासम्मेलन संपन्न, एकता और प्रगति का शंखनाद, कुरीतियों को त्यागने का लिया संकल्प

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

 घायल युवक का अस्पताल में चल रहा इलाज

हादसे में बाइक सवार अफरोज अंसारी (26 वर्ष), निवासी बिरनी, गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है. टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *