बिशुनपुर प्रखंड में रक्तदान शिविर आयोजित, 11 यूनिट रक्त संग्रहित

गुमला: उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देशानुसार बिशुनपुर प्रखंड में स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रक्तदान शिविर का आयोजन किया...

गुमला: उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देशानुसार बिशुनपुर प्रखंड में स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में स्थानीय युवाओं एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान किया.

11 यूनिट रक्त किया गया संग्रहित

इस अवसर पर कुल 11 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया, जिसे जरूरतमंद मरीजों के उपचार के लिए ब्लड बैंक में सुरक्षित रखा जाएगा. रक्तदान मानवता की सेवा का एक महत्वपूर्ण माध्यम है और इससे गंभीर रूप से बीमार मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने में सहायता मिलती है.

Also Read: बजट सत्र में बाबूलाल और प्रदीप आमने-सामने: प्रदीप बोले- छीना जा रहा वोट का अधिकार, बाबूलाल ने PM की तारीफ की

नागरिकों से रक्तदान करने की अपील 

नागरिकों से अपील की गई कि वे आगे भी ऐसे शिविरों में बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए स्वैच्छिक रक्तदान करें. प्रखंड स्तर पर आयोजित इस शिविर में स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों का सहयोग रहा.

प्रशासन ने दानदाताओं का जताया आभार 

प्रशासन ने रक्तदान करने वाले सभी दानदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया और उनके इस मानवीय योगदान की सराहना की. बताया गया कि अगला रक्तदान शिविर 18 मार्च को आयोजित किया जाएगा, जिसमें अधिक से अधिक नागरिकों से भागीदारी की अपील की गई है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *