Bokaro: आगामी 24 से 26 जुलाई 2026 तक रांची के होटवार स्थित वीर बुद्ध भगत एक्वेटिक स्टेडियम, मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्विमिंग पूल में आयोजित होने वाली 16वीं जूनियर एवं सब-जूनियर झारखंड राज्य तैराकी प्रतियोगिता के लिए बोकारो जिले की टीम का गठन कर लिया गया है. बोकारो डिस्ट्रिक्ट स्विमिंग एसोसिएशन के बैनर तले रविवार को सेक्टर-4 स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) बोकारो के स्विमिंग पूल में चयन ट्रायल आयोजित किया गया.
करीब 100 बच्चों ने लिया चयन ट्रायल में हिस्सा
चयन ट्रायल में विभिन्न स्कूलों और संस्थानों से करीब 100 बाल तैराकों ने भाग लिया. सुबह छह बजे से ही प्रतिभागियों का पहुंचना शुरू हो गया था. प्रतियोगियों ने फ्रीस्टाइल, बैक स्ट्रोक, ब्रेस्ट स्ट्रोक, बटरफ्लाई स्ट्रोक, व्यक्तिगत मेडले, फ्रीस्टाइल रिले और मेडले रिले सहित विभिन्न स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. सभी स्पर्धाओं में प्रदर्शन के आधार पर अंतिम टीम का चयन किया गया.
21 तैराकों का हुआ चयन
बोकारो डिस्ट्रिक्ट स्विमिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं डीपीएस बोकारो के प्राचार्य डॉ. ए. एस. गंगवार ने बताया कि चयन प्रक्रिया के बाद कुल 21 तैराकों को टीम में शामिल किया गया है. इनमें 13 बालक और 8 बालिकाएं शामिल हैं.
बालक वर्ग: अंकित बासु, रेहान अहमद, आरव कुमार, ईशान शर्मा, युवराज सिंह, अतुल्य प्रकाश, लवित लुकेश, दर्श प्रसाद, पुन्नान पुरहान, रुद्र सिंह, अवियांक मंडल, अपूर्व सिंह और दर्शिल राज.
बालिका वर्ग: दिव्यांशी आर्या, मरियम हुसैन, आद्या प्रीशा, अरुणिमा, अंशिका आनंद, चारवी सिंह, ईशान्वी आर्या और ईशानी शुक्ला.
रांची में करेंगे बोकारो का प्रतिनिधित्व
चयनित सभी तैराक 24 से 26 जुलाई तक रांची के होटवार में आयोजित राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में बोकारो जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे. डॉ. ए. एस. गंगवार ने सभी खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई. टीम के साथ प्रशिक्षक के रूप में रूपेश कुमार मौजूद रहेंगे.
