कोडरमा: पागल कुत्ते के काटने से 2 वर्षीय बच्चा घायल, सदर अस्पताल में इलाज जारी

Koderma: जिले के जयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत परसाबाद गांव में मंगलवार को पागल कुत्ते के हमले से 2 वर्षीय बच्चा गंभीर रूप...

rabid dog
Koderma: 2-year-old child injured after being bitten by a rabid dog

Koderma: जिले के जयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत परसाबाद गांव में मंगलवार को पागल कुत्ते के हमले से 2 वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल बच्चे की पहचान परसाबाद निवासी प्रियांश कुमार, पिता परशोत्तम पासवान, उम्र 2 वर्ष के रूप में हुई है. मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को प्रियांश अपने घर के बाहर खेल रहा था. इसी दौरान एक पागल कुत्ता अचानक आया और बच्चे पर हमला कर दिया. कुत्ते के काटने से बच्चा बुरी तरह घायल हो गया और जोर-जोर से रोने लगा.

इलाज के लिए कोडरमा सदर अस्पताल लाया गया

परिजन और ग्रामीणों की मदद से आनन-फानन में उसे इलाज के लिए कोडरमा सदर अस्पताल लाया गया. सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने बच्चे का प्राथमिक उपचार कर उसे भर्ती कर लिया है. डॉक्टरों के अनुसार बच्चे की स्थिति खतरे से बाहर है, लेकिन निगरानी में रखा गया है. घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग और पंचायत प्रशासन से गांव में आवारा और पागल कुत्तों को पकड़वाने की मांग की है.

ALSO READ: झारखंड में प्रशासनिक व्यवस्था पर BJP का हमला, कहा- मंत्री तक की नहीं सुनी जा रही बात

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *