बोकारो: आईजी के निर्देश पर संगठित गिरोह के विरुद्ध बड़ा अभियान, 238 अपराधियों की सूची हुई तैयार

बोकारो: जोनल आईजी सुनील भास्कर के निर्देश के बाद संगठित आपराधिक गिरोहों के विरुद्ध शिकंजा कसना शुरू हो गया है. आईजी के...

Bokaro police
बोकारो पुलिस

बोकारो: जोनल आईजी सुनील भास्कर के निर्देश के बाद संगठित आपराधिक गिरोहों के विरुद्ध शिकंजा कसना शुरू हो गया है. आईजी के आदेश पर बोकारो प्रक्षेत्र के विभिन्न जिलों में 22 मार्च और 23 मार्च को दो दिवसीय विशेष समकालीन अभियान चलाया गया. इस अभियान का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में सक्रिय और पूर्व में सक्रिय रहे अपराधियों की वर्तमान स्थिति और उनकी गतिविधियों का सटीक सत्यापन करना था.

अपराधियों की गतिविधियों पर पुलिस की पैनी नजर

इस विशेष अभियान के दौरान पुलिस की विभिन्न टीमों ने संगठित गिरोहों के 20 सरगनाओं और उनके 218 सदस्यों, यानी कुल 238 अपराधियों की वर्तमान गतिविधियों की जांच की. पुलिस ने यह पता लगाया कि ये अपराधी वर्तमान में कहां है और क्या कर रहे हैं. पुलिस द्वारा किए गए सत्यापन के बाद जो आंकड़े सामने आए हैं, उसके अनुसार 69 अपराधी वर्तमान में विभिन्न जेलों में सजा काट रहे हैं या विचाराधीन हैं. 111 सदस्य वर्तमान में बेल पर बाहर हैं, जिनकी गतिविधियों पर पुलिस की पैनी नजर है.

इसके अलावा 28 अपराधी पुलिस की पकड़ से बाहर पाए गए हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी गई है. सत्यापन के दौरान यह भी स्पष्ट हुआ कि सूची में शामिल दो अपराधियों की मृत्यु हो चुकी है. भविष्य में अपराध पर नियंत्रण पाने के लिए पुलिस ने इनके विरुद्ध कड़ी निरोधात्मक कार्रवाई भी शुरू की है.

यह भी पढ़ें: अड़की के चुकलू में विकास का बिगुल: 12 मौजा की बैठक में रोजगार और बुनियादी सुविधाओं पर जोर

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *