Click Here
Click Here
Click Here

धनबाद : वार्षिक खान सुरक्षा पखवाड़ा, महिला फर्स्ट एड टीम को मिला प्रथम स्थान, बस्ताकोला कोलियरी ने भी दिखाया दम

Dhanbad: धनबाद में वार्षिक खान सुरक्षा पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत आयोजित पारितोषक वितरण समारोह का समापन हो गया. बस्ताकोला क्षेत्र ने उत्कृष्ट...

Dhanbad: धनबाद में वार्षिक खान सुरक्षा पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत आयोजित पारितोषक वितरण समारोह का समापन हो गया. बस्ताकोला क्षेत्र ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विभिन्न श्रेणियां में कई महत्वपूर्ण पुरस्कार अपने नाम किए. इस मौके पर बस्ताकोला क्षेत्र की महिला फर्स्ट एड टीम ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया. वहीं बस्ताकोला कोलियरी को ग्रुप डी श्रेणी में ओवरऑल रनर अप तथा पीट ज्योमेट्री में प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया. मौके पर बस्ताकोला क्षेत्र के महाप्रबंधक एस के गायकवाड़ ने क्षेत्र में सुरक्षा कार्यों में संलग्न सभी अधिकारियों, पीठ सुरक्षा समिति के सदस्यों एवं कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया. उन्होंने विभिन्न कोलियारियों को मिली उपलब्धियां के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता सामूहिक प्रयासों का परिणाम है.

ये भी पढ़ें : झारखंड सरकार का बड़ा फैसला: शनिवार को भी खुलेंगे कोषागार, वित्तीय वर्ष की समाप्ति को लेकर विशेष तैयारी

महाप्रबंधक ने अधिकारियों-कर्मचारियों की थपथपाई पीठ

महाप्रबंधक गायकवाड़ ने विशेष रूप से क्षेत्रीय सुरक्षा अधिकारी अजय कुमार के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में बस्तकोला क्षेत्र सुरक्षा के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट कार्य कर रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि यह सम्मान, भविष्य में और अधिक सतर्कता, सुरक्षा और कुशल प्रणाली को प्राप्त करने की दिशा में प्रेरित करेगा. मौके पर महाप्रबंधक गायकवाड, एजीएम अशोक शर्मा, क्षेत्रीय सुरक्षा अधिकारी अजय कुमार, विभिन्न कोलियारियों के परियोजना पदाधिकारी, प्रबंधक, पीठ सुरक्षा समिति के सदस्य तथा अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे. समारोह के दौरान प्रतिभागियों में उत्साह चरम पर था.

ये भी पढ़ें : कुसुंबा कांड पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू का तीखा बयान, कहा- यह कानून-व्यवस्था की बड़ी विफलता

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *