Click Here
Click Here
Click Here

पाकुड़ मंडल कारा में हत्या के आरोपी महिला कैदी ने की आत्महत्या, जेल प्रशासन में मचा हड़कंप

पाकुड़: जिला स्थित मंडल कारा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. गुरुवार को हत्या के आरोप में बंद एक विचाराधीन महिला...

पाकुड़: जिला स्थित मंडल कारा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. गुरुवार को हत्या के आरोप में बंद एक विचाराधीन महिला कैदी ने जेल के भीतर आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमले में खलबली मच गई और आनन-फानन में जिले के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे. मृतक महिला कैदी की पहचान सांझली हेंब्रम के रूप में हुई है, जो जिले के कोलझोरा गांव की रहने वाली थी. वह हत्या के एक मामले में विचाराधीन कैदी के रूप में पाकुड़ मंडल कारा में बंद थी. जेल के भीतर आत्महत्या की खबर मिलते ही पाकुड़ के डीसी और एसपी तुरंत मंडल कारा पहुंचे. अधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना किया और जेल के अधिकारियों से मामले की पूरी जानकारी ली. प्रशासन ने इस गंभीर मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच शुरू कर दी है. जेल मैनुअल के अनुसार, हिरासत में मौत के मामले में न्यायिक जांच की प्रक्रिया पूरी की जाएगी.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *