बोकारो: पेटरवार प्रखंड कार्यालय का प्रधान सहायक रिश्वत लेते गिरफ्तार, ACB की कार्रवाई

Bokaro: भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने गुरुवार को पेटरवार प्रखंड कार्यालय के प्रधान...

Oplus_16908288

Bokaro: भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने गुरुवार को पेटरवार प्रखंड कार्यालय के प्रधान सहायक मो. गुलाम रसूल को आठ हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. इस कार्रवाई के बाद प्रखंड कार्यालय में हड़कंप मच गया. कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद एसीबी की टीम आरोपी को अपने साथ धनबाद ले गई है.

क्या है पूरा मामला:

जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई  शिकायतकर्ता प्रेमजीत सिंह की शिकायत पर की गई है. बताया जा रहा है कि स्कूल में शौचालय निर्माण योजना से जुड़े कार्य के बदले में प्रधान सहायक के द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही थी. शिकायतकर्ता ने रिश्वत देने के बजाय इसकी शिकायत धनबाद स्थित एसीबी कार्यालय में कर दी. शिकायत मिलने के बाद एसीबी की टीम ने मामले का सत्यापन कराया. शिकायत सही पाए जाने के बाद आरोपी को पकड़ने के लिए एक विशेष जाल बिछाया गया. गुरुवार को जैसे ही शिकायतकर्ता ने प्रखंड कार्यालय में मो. गुलाम रसूल को केमिकल लगे हुए आठ हजार रुपये थमाए, वैसे ही पहले से तैयार बैठी एसीबी की टीम ने उन्हें रंगे हाथ दबोच लिया.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *