बोकारो डीसी का बड़ा प्लान, गोमिया में विकसित होगा ईको टूरिज्म

Bokaro: DC अजय नाथ झा ने गुरुवार को वन अधिकार अधिनियम, 2006 के तहत लंबित सामुदायिक दावा पत्रों, विकास परियोजनाओं से जुड़े...

बोकारो
गोमिया में विकसित होगा ईको टूरिज्म

Bokaro: DC अजय नाथ झा ने गुरुवार को वन अधिकार अधिनियम, 2006 के तहत लंबित सामुदायिक दावा पत्रों, विकास परियोजनाओं से जुड़े मामलों और अनापत्ति प्रमाण पत्रों की समीक्षा की. उन्होंने संबंधित विभागों को समन्वय बनाकर लंबित मामलों का समयबद्ध निष्पादन करने का निर्देश दिया.

गोमिया में ईको टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा

बैठक में गोमिया क्षेत्र में ईको टूरिज्म विकसित करने पर चर्चा हुई. DC ने कहा कि परियोजना में क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक विरासत और स्थानीय परंपराओं को प्राथमिकता दी जाए, जिससे पर्यटन के साथ स्थानीय समुदाय की पहचान भी सुरक्षित रहे. वन विभाग को कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया गया.

वन अधिकार मामलों की हुई समीक्षा

बैठक में CCL राजरप्पा खुली खदान, ट्रांसमिशन लाइन निर्माण, सड़क चौड़ीकरण सहित विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा की गई. जरीडीह प्रखंड में सामुदायिक वन अधिकार को सामुदायिक वन संसाधन अधिकार में बदलने और विश्व आदिवासी दिवस पर पात्र लाभुकों को वनाधिकार पट्टा वितरण पर भी चर्चा हुई.

ALSO READ: कोडरमा में मालगाड़ी की चपेट में आने से मजदूर की मौत, रेलवे ट्रैक पार करते समय हुआ हादसा

रिकॉर्ड सुरक्षित रखने का निर्देश

DC ने वनाधिकार से जुड़े सभी रिकॉर्ड ऑफ राइट्स को सुरक्षित रखने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि किसी भी दावा पत्र को सीधे खारिज नहीं किया जाए, बल्कि कमी मिलने पर उसे सुधार और पुनर्विचार के लिए ग्राम सभा को भेजा जाए.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *