बोकारो स्थापना महोत्सव का शुभारंभ, डीसी ने विकास के लिए बनाई नई रणनीति

बोकारो : जिला स्थापना महोत्सव की शुरुआत बुधवार को कैंप टू स्थित जायका हैप्निंग्स सभागार में उपायुक्त अजय नाथ झा, डीडीसी शताब्दी...

बोकारो : जिला स्थापना महोत्सव की शुरुआत बुधवार को कैंप टू स्थित जायका हैप्निंग्स सभागार में उपायुक्त अजय नाथ झा, डीडीसी शताब्दी मजूमदार व अन्य पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से बेलून उड़ाकर की. उपायुक्त ने जिलेवासियों को स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि यह महोत्सव केवल उत्सव नहीं, बल्कि जिले के समग्र विकास का संकल्प है. उन्होंने कहा कि यह पहली सीढ़ी है और आने वाले एक माह में बोकारो के विकास को नई गति दी जाएगी.

Also Read : झारखंड विधानसभाः 25 समितियों का हुआ गठन, स्पीकर रवींद्र नाथ महतो संभालेंगे नियम और विशेषाधिकार की कमान

सभी विभाग तैयार करेंगे नई कार्ययोजना


डीसी ने टीम बोकारो की अवधारणा पर जोर देते हुए कहा कि सभी पदाधिकारी और कर्मी समन्वय व प्रतिबद्धता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं. उन्होंने निर्देश दिया कि सभी विभाग वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए अपनी कार्ययोजना तैयार करें और विकास योजनाओं की सतत मॉनिटरिंग व फॉलोअप सुनिश्चित करें. अपर समाहर्ता मुमताज अंसारी ने कहा कि 35 वर्षों में बोकारो ने औद्योगिक, सामाजिक और आर्थिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं और बदलते समय के साथ नई चुनौतियों को स्वीकार करते हुए जिला लगातार आगे बढ़ रहा है.

Also Read : स्टील सेक्टर में बीएसएल की धाक, उत्पादन और राजस्व में बनाए नए रिकॉर्ड

विविध कार्यक्रमों के साथ जनभागीदारी पर जोर


इस अवसर पर उपायुक्त ने ‘ऑफिसर ऑफ द मंथ’ पहल का शुभारंभ किया, जिसके तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मियों को प्रोत्साहित किया जाएगा. जिला कोषागार पदाधिकारी गुलाब चंद उरांव को उनके बेहतर कार्य के लिए सम्मानित किया गया. जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार ने बताया कि महोत्सव के दौरान थिएटर फेस्टिवल, नुक्कड़ नाटक, ड्राइंग प्रतियोगिता, टैलेंट मीट, आदिवासी साहित्य चर्चा, पीटीएम, मीडिया मीट और एनआरआई इंटरैक्शन जैसे कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे समाज के सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित हो सके.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *