Click Here
Click Here
Click Here

स्टील सेक्टर में बीएसएल की धाक, उत्पादन और राजस्व में बनाए नए रिकॉर्ड

बोकारो : बोकारो इस्पात संयंत्र ने वित्तीय वर्ष 2025–26 में उत्पादन, प्रेषण और परिचालन के सभी मोर्चों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए...

बोकारो : बोकारो इस्पात संयंत्र ने वित्तीय वर्ष 2025–26 में उत्पादन, प्रेषण और परिचालन के सभी मोर्चों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं. इस दौरान संयंत्र की प्रमुख इकाइयों ने सर्वश्रेष्ठ मासिक, तिमाही और अर्धवार्षिक आंकड़े दर्ज किए. स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड ने इस वित्त वर्ष में 1,22,311 करोड़ रुपये का कैश कलेक्शन हासिल किया, जिसमें बोकारो इस्पात संयंत्र का योगदान बेहद अहम रहा.

Also Read : गिरिडीह: हजारीबाग घटना के विरोध में आजसू का कैंडल मार्च, दोषियों को फांसी की मांग

कैश कलेक्शन और उत्पादन में रिकॉर्ड उपलब्धि


मार्च माह में बोकारो इस्पात संयंत्र ने 3,102 करोड़ रुपये का कैश कलेक्शन दर्ज किया, जो वित्त वर्ष 2025–26 का अब तक का सबसे अधिक आंकड़ा है. संयंत्र ने कच्चे इस्पात का 1.163 मिलियन टन उत्पादन किया, जबकि हॉट रोल्ड कॉइल 4.267 मिलियन टन रहा. कुल बिक्री योग्य इस्पात 4.56 मिलियन टन और तैयार इस्पात 4.15 मिलियन टन दर्ज किया गया. डिस्पैच के क्षेत्र में भी नया रिकॉर्ड बनाते हुए 4.60 मिलियन टन इस्पात भेजा गया.

Also Read : गिरिडीह: हजारीबाग घटना के विरोध में आजसू का कैंडल मार्च, दोषियों को फांसी की मांग

तकनीकी दक्षता और नवाचार पर जोर


संयंत्र के एसएमएस (न्यू) ने 465 हीट्स के साथ लंबी कास्टिंग सीक्वेंस का रिकॉर्ड बनाया. ब्लास्ट फर्नेस और सिंटर प्लांट ने भी बेहतर दक्षता का प्रदर्शन किया. इसके साथ ही सीआरएम 03 और कोल केमिकल्स विभाग में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की गई. संयंत्र ने नए स्टील ग्रेड विकसित किए और सौर ऊर्जा तथा डिजिटल सेफ्टी सिस्टम को बढ़ावा दिया.

Also Read : नेशनल रैंकिंग में झारखंड का हेल्थ शॉट: स्वास्थ्य सेवाओं में देश भर में मिला तीसरा स्थान

 अधिकारियों ने दी बधाई और सुरक्षा पर जोर


निदेशक प्रभारी प्रिय रंजन ने इस उपलब्धि पर कर्मियों को बधाई देते हुए भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन का आह्वान किया. वहीं ईडी वर्क्स अनुप कुमार दत्त ने कार्यस्थल पर सुरक्षा और गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने और इसे निरंतर बनाए रखने पर जोर दिया.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *