रांची: विधानसभा में चल रहे बजट सत्र के तीसरे दिन विधायक सरयू राय ने MGM अस्पताल में पानी की हो रही समस्या का मुद्दा उठाया है. इसके जवाब में स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि वहां पर अस्पताल में पानी की समस्या है. MGM हॉस्पिटल पुराना हो गया था नई बिल्डिंग जो बनी है थोड़ी ऊंचाई पर बनी है इसलिए वहां पानी की दिक्कत हो रही है. डीप बोरिंग भी कराई गई लेकिन पानी की समस्या का हल नहीं निकला.

पानी की समस्या होगी ठीक
पानी की दिक्कत है तो उसे ठीक कराया जाएगा. हम स्वास्थ्य व्यवस्था में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेंगे. जब अस्पताल का उद्घाटन हुआ तब मैं उस वक्त मंत्री भी नहीं था और उसकी जानकारी जरूर लूंगा.
विधायक पूर्णिमा साहू ने क्या कहा
विधायक पूर्णिमा साहू ने भी कहा कि एमजीएम अस्पताल के प्रसव वार्ड में भी कई अव्यवस्थाएं फैली हुई है. उसे भी मंत्री को जाकर देखना चाहिए.

