Click Here
Click Here
Click Here

Ranchi: केंद्रीय संयुक्त सचिव निष्ठा तिवारी की अध्यक्षता में नए आपराधिक कानूनों के 12 टॉपिक पर समीक्षा बैठक शुरू

रांची: झारखंड की राजधानी रांची में आज केंद्रीय गृह मंत्रालय की संयुक्त सचिव निष्ठा तिवारी की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समीक्षा...

file photo
file photo (Image: AI Generated )

रांची: झारखंड की राजधानी रांची में आज केंद्रीय गृह मंत्रालय की संयुक्त सचिव निष्ठा तिवारी की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया. झारखंड पुलिस मुख्यालय में आयोजित इस बैठक का मुख्य उद्देश्य नए आपराधिक कानूनों के प्रभावी रूप से कार्य करने और उससे जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा करना है. बैठक में राज्य के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और गृह विभाग के प्रतिनिधि शामिल हुए, जहां कानून व्यवस्था और आधुनिक चुनौतियों से निपटने के लिए रोडमैप तैयार किया जा रहा है.

प्रमुख बिंदुओं पर केंद्रित है चर्चा:

बैठक के दौरान अलग-अलग विभागों के पुलिस अधिकारियों को विशिष्ट विषयों की जिम्मेदारी सौंपी गई है. वे इन विषयों पर अपनी प्रगति रिपोर्ट और भविष्य की कार्ययोजना प्रस्तुत कर रहे हैं.

Read Also: JPSC परीक्षा में उम्र सीमा विवाद में हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, पढ़िये हाईकोर्ट ने क्या कहा..

जाने कौन पुलिस अधिकारी किस टॉपिक पर देंगे जानकारी:

– फॉरेनर्स: आईजी स्पेशल ब्रांच

– साइबर क्राइम: आईजी सीआईडी.

– ड्रग कंट्रोल: आईजी सीआईडी.

– वोट ऑफ थैंक्स: आईजी ट्रेनिंग

– पुलिस आधुनिकरण: आईजी प्रोविजन.

– क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम: डीआईजी जैप

– प्रिजन मैनेजमेंट: आईजी जेल.

– काउंटर टेररिज्म: एसपी एटीएस.

– डिजास्टर मैनेजमेंट: गृह विभाग के अधिकारी.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *