बजट सत्र : विधानसभा में विपक्ष ने पथ निर्माण विभाग को बताया ‘घोटाला का कार्यालय’, सत्ता पक्ष ने किया पलटवार

Ranchi: झारखंड विधानसभा सत्र के नौवें दिन पथ निर्माण विभाग के बजट पर चर्चा करते हुए सत्येंद्र नाथ तिवारी ने कहा कि...

Ranchi: झारखंड विधानसभा सत्र के नौवें दिन पथ निर्माण विभाग के बजट पर चर्चा करते हुए सत्येंद्र नाथ तिवारी ने कहा कि पथ निर्माण विभाग में अवैध पैसों काफी जेनरेट होता है. साल 2009 से ही कार्यपालक अभियंता एक ही जगह जमे हुए हैं. यह विभाग घोटाला का कार्यालय बनकर रह गया है. इस पर अनंत प्रताप देव ने कहा कि सत्येंद्रनाथ तिवारी के खिलाफ अलकतरा घोटाला में आरोप पत्र का गठन हो चुका है. विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है. उन्होंने आरोप लगाया कि सत्येंद्रनाथ तिवारी राजनीति में आने से पहले ठेकेदार थे. उन्होंने वंशीधर नगर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की मांग की.

उच्च शिक्षा में 79 फीसदी शिक्षकों की कमी : सत्येंद्रनाथ

सत्येंद्र नाथ तिवारी ने कहा कि प्लस टू स्कूल में रिजनल भाषा के टीचर नहीं हैं. उच्च शिक्षा में 79 फीसदी शिक्षकों की कमी है. 70 फीसदी जिलों में कचरा मैनेजमेंट सिस्टम नहीं है. गढ़वा में कैसरे हिंद जमीन में बनी 84 दुकानों से 30-30 लाख अवैध उगाही की गई. सोनपुरवा में रामबाण तालाब में मिट्टी भर कर नगर पंचायत का भवन बनाया गया. इसकी जांच होनी चाहिए. यह बजट हवा मिठाई की तरह है.

समाज के सभी तबके के लिए बजटः सुरेश पासवान

वहीं सुरेश पासवान ने कहा कि यह बजट समाज के सभी तबके के लिए है. सड़क, बिजली पानी को प्राथमिकता दी गई है. विपक्ष को यह पच नहीं रहा. हर जिला में बिजली चकाचौध है. हर गली साफ सुथरी है. क्लीन झारखंड़ ग्रीन झारखंड बन रहा है. वहीं अरूप चटर्जी ने कहा कि अल्पसंख्यक स्कूलों को भी सुविधाएं मिलनी चाहिए. स्कूलों में हेडमास्टर की नियुक्ति होनी चाहिए. धनबाद में टेक्नीकल यूनिवर्सिटी बनाने की प्रक्रिया शुरू की जानी चाहिए. जर्नादन पासवान ने कहा कि चतरा में पर्यटन की काफी संभावनाएं हैं. मां कैलेश्वरी मंदिर का विकास होना चाहिए.

मांडू को बजट में एक पाई भी नहीं मिलाः निर्मल महतो

वहीं निर्मल महतो ने कहा कि मांडू को बजट में एक पाई भी नहीं मिला. इस क्षेत्र से सरकार को सबसे अधिक राजस्व मिलता है. जबकि जयराम महतो ने कहा कि 9 पॉलिटेक्निक भवन तैयार हैं, लेकिन पढ़ाई शुरू नहीं हुई है. डुमरी और नवाडीह में सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना होनी चाहिए. डीके सिंह तीन विश्वद्यालयों के वीसी के प्रभार में हैं. इस पर सरकार को संज्ञान लेना चाहिए.

भाजपा शासनकाल में जंगलों की लूट हुई : नमन

जबकि नमन विक्सल कोंगाड़ी ने कहा कि भाजपा शासनकाल में जंगलों की लूट हुई. पर्यावरण को नुकसान पहुंचाया गया. वनकर्मियों की नियुक्ति में बाधा उत्पन्न किया. सरकार ने बेहतरीन बजट बनाया है. वन विभाग और ग्रांमसभा मिलकर काम करें तो वन क्षेत्र का विकास होगा. उन्होंने कहा कि जलडेगा में सड़क का चौड़ीकरण किया जाए. वहीं शत्रुध्न महतो ने कहा कि बजट निराशाजनक है. विकास सिर्फ कागजों पर दिखता है. जंगल की कटाई हो रही है. नदियां विलुप्त हो रही हैं.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *