बजट सत्रः उत्पाद सिपाही परीक्षा की तिथि बदलने की मांग, प्रदीप यादव ने सरकार से किया आग्रह

रांची. झारखंड विधानसभा में चल रहे बजट सत्र के 15वें दिन विधायक प्रदीप यादव ने उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा की तिथि को...

रांची. झारखंड विधानसभा में चल रहे बजट सत्र के 15वें दिन विधायक प्रदीप यादव ने उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा की तिथि को लेकर सदन में मामला उठाया. उन्होंने कहा कि परीक्षा के लिए 14 अप्रैल की तारीख तय की गई है, जबकि इसी दिन देशभर में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई जाती है. ऐसे में बड़ी संख्या में लोग इस कार्यक्रम में शामिल होते हैं.

प्रदीप यादव ने सरकार से आग्रह किया कि अभ्यर्थियों और आम लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए उत्पाद सिपाही परीक्षा की तिथि में बदलाव पर विचार किया जाए. उन्होंने कहा कि अंबेडकर जयंती सामाजिक और ऐतिहासिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण दिन है, इसलिए परीक्षा की तारीख बदलना उचित होगा.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *