Click Here
Click Here
Click Here

राज्य के 13 जिलों में बारिश और वज्रपात की संभावना, येलो अलर्ट जारी

रांची: झारखंड में अगले तीन घंटों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. इसके लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया...

रांची: झारखंड में अगले तीन घंटों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. इसके लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार चतरा, हजारीबाग, लातेहार, लोहरदगा और रांची जिले में अगले एक से तीन घंटे में हल्के से मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन तथा वज्रपात के साथ वर्षा होने की संभावना है. साथ में कुछ स्थानों पर तेज हवा चलने की भी संभावना जताई गई है. हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है.

अन्य जिलों में भी अलर्ट

देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, गुमला, कोडरमा, पाकुड़ और साहिबगंज जिलों के कुछ भागों में भी अगले एक से तीन घंटे में हल्के से मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन तथा वज्रपात के साथ वर्षा होने की संभावना है. हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है. 22 मार्च से मौसम साफ होने के संकेत मिल रहे हैं. हालांकि, 25 मार्च के बाद एक बार फिर बादल छाने की संभावना जताई गई है. मौसम परिवर्तन का असर कृषि पर भी पड़ा है.

Also Read: न्यूज वेव एक्सपोज: झारखंड का आपदा विभाग- दूसरे राज्‍यों के कमान में होता है झारखंड का प्रबंधन, इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर तक नहीं

तापमान में गिरावट के आसार

मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अगले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है. इसके बाद अगले चार दिनों में तापमान में चार से पांच डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि की संभावना है. वहीं 27 मार्च को राज्य में आंशिक बादल छाए रहेंगे तथा दक्षिणी एवं मध्य भागों में कहीं-कहीं मेघ गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हो सकती है.

पाकुड़ में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज

पिछले 24 घंटे में राज्य में कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई. सर्वाधिक वर्षापात 50.6 मिलीमीटर पाकुड़ में दर्ज किया गया. वहीं सबसे अधिक उच्चतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस डाल्टनगंज में जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस लातेहार में दर्ज किया गया.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *