Click Here
Click Here
Click Here

झारखंड में जल्द होगी लोकायुक्त और सूचना आयुक्त की नियुक्ति, 25 मार्च को अहम बैठक

रांची: झारखंड में लंबे समय से खाली पड़े लोकायुक्त और सूचना आयुक्त के पदों पर जल्द नियुक्ति होने की संभावना है. इस...

रांची: झारखंड में लंबे समय से खाली पड़े लोकायुक्त और सूचना आयुक्त के पदों पर जल्द नियुक्ति होने की संभावना है. इस संबंध में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में 25 मार्च को चयन समिति की बैठक आयोजित की जाएगी.इस बैठक में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी और कैबिनेट मंत्री हफीजुल अंसारी भी शामिल होंगे. राज्य में मुख्य सूचना आयुक्त का 1 और सूचना आयुक्त के 6 पद लंबे समय से रिक्त हैं.

हाईकोर्ट के निर्देश के बाद तेज हुई नियुक्ति प्रक्रिया

जानकारी के अनुसार, राज्य सूचना आयोग में प्रमुख पद मई 2020 से खाली हैं, जबकि लोकायुक्त का पद जून 2021 से रिक्त पड़ा है. 29 जून 2021 को जस्टिस डी.एन. उपाध्याय के निधन के बाद से यह पद खाली है.बताया जा रहा है कि इन पदों के खाली रहने के कारण 3,000 से अधिक मामले लंबित हैं. हाईकोर्ट के निर्देश के बाद ही इस संबंध में चयन समिति की बैठक बुलाई गई है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *