बजट सत्र: सत्ता पक्ष और विपक्ष ने हेल्थ मिनिस्टर को घेरा, कहा हॉस्पिटल में फैल रहा संक्रमण, ऑक्सीजन प्लांट है ठप

रांचीः विधानसभा में चल रहे बजट सत्र के आठवें दिन सत्ता पक्ष और विपक्ष ने स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर हेल्थ मिनिस्टर डॉ...

रांचीः विधानसभा में चल रहे बजट सत्र के आठवें दिन सत्ता पक्ष और विपक्ष ने स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर हेल्थ मिनिस्टर डॉ इरफान अंसारी को घेरा। चंद्रदेव महतो ने कहा कि शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज में बायोमेडिक वेस्ट का डिसपोजल नहीं हो रहा है। इससे संक्रमण फैल रहा है। वहां बायोमेडिकल वेस्ट उठाने वाली एंजेंसी इतनी प्रभावशाली है कि मेडुक सपुरिटेंडेंस कहते हैं कि हम कंपनी के खिलाफ नहीं जा सकते। इस पर मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि राज्य में छह बायोमेडिक प्लांट धनबाद, रामगढ़, लोहरदगा, आदित्यपुर, पाकुड़ और दोगर में हैं। दूसरे जिलों में कचरा भी लिफ्ट हो रहा है। कागजों पर हम कार्रवाई नहीं करते हैं। सभी हॉस्पीटल हाइजेनिक होगा। राज्य के सभी सदर अस्पताल और मेडिकल कॉलेजों में माइक्रोवेस्ट प्लांट लगाने जी रहे हैं। जो पूरी तरह से संक्रमण मुक्त होगा। इस,का टेंडर जारी कर दिया गया है। इस मुथरा महतो ने कहा कि धनबाद मेडिक कॉलेज के लिए कमेटी बनानी चाहिए। जो इसके रख-रखाव को देखेगी। धनबाद में काम कर रही एजेंसी का प्रभाव इतना है कि कचरा नहीं उठाती है। मंत्री इरफान ने कहा कि इसकी जांच करा कर कार्रवाई करेंगे।

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *